NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WWE की ये हसीनाएं असल ज़िन्दगी में भी हैं एक दूसरे की जान की दुश्मन
    अगली खबर
    WWE की ये हसीनाएं असल ज़िन्दगी में भी हैं एक दूसरे की जान की दुश्मन

    WWE की ये हसीनाएं असल ज़िन्दगी में भी हैं एक दूसरे की जान की दुश्मन

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 19, 2018
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    WWE में काफी महिला रेसलर्स हैं जिनमें से कुछ आपस में अच्छी दोस्त हैं तो कुछ एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं।

    हालांकि फिर भी उन्हें एक-दूसरे के साथ रिंग में रहना पड़ता है लेकिन मन की खटास तो दूर नहीं ही होती है।

    कुछ महिला रेसलर्स की दुश्मनी रिंग के अंदर की चीजों से शुरु हुई तो वहीं कुछ को बाहर की चीजों ने दुश्मन बनाया।

    जानिए उन महिला रेसलर्स के नाम जिनकी आपस में नहीं बनती।

    मोर्गन और लिंच

    लिव मोर्गन से जलती हैं बेकी लिंच

    नवंबर 2017 में लिव मोर्गन को प्रमोशन दी गई थी और उन्हें रॉयट स्क्वॉड में शामिल किया गया था।

    कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो बेकी लिंच ने ट्विटर पर लिव मोर्गन की तगड़ी आलोचना की थी।

    लिंच ने कहा था कि रॉयट स्क्वॉड में शामिल होने के बाद काफी सारे फैंस ने लिव को छोड़ दिया।

    इसके जवाब में लिव ने कहा था कि लिंच की टिप्पणी काफी शर्मनाक और जलन से भरी हुई थी।

    साशा बैंक्स और अलेक्सा ब्लिस

    साशा ने तोड़ी अलेक्सा की नाक!

    इसकी शुरूआत एक क्वालीफिकेशन मैच के रूप में हुई थी।

    उस समय दोनों ही NXT स्टार थीं और साशा को परेशानी थी कि बिना किसी अनुभव और इतिहास के ही अलेक्सा काफी कम समय में स्पॉटलाइट में कैसे आ गई थीं।

    दूसरी ओर साशा ने सालों काफी कठिन मेहनत करके अपना नाम बनाया था।

    कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार एक बार साशा ने दुर्घटनावश अलेक्सा की नाक भी तोड़ दी थी।

    ब्रूक और लाना

    ब्रूक ने चुराई लाना की मूव!

    लाना ने अपनी काफी करीबी दोस्त ब्रूक पर उनका मूव चुराने का आरोप लगाया था।

    उनका कहना था कि उन्होंने जिस मूव के लिए काफी कड़ी मेहनत की थी उसे ब्रूक ने चुरा लिया।

    जिसे लाना अपना सिग्नेचर मूव बनाना चाहती थीं उसे ब्रूक ने उनसे पहले ही रॉ पर परफॉर्म कर दिया था।

    इसको लेकर लाना ने नताल्या से भी शिकायत की लेकिन असर नहीं होने पर उन्होंने ट्विटर पर पोस्ट डाली थी।

    लीटा और मेलिना

    लीटा ने मेलिना को लॉकर रूम से बाहर फेंका

    लीटा ने चार बार विमेंस चैंपियनशिप जीता था और WWE के लॉकर रूम की घटनाओं में उनका नाम जुड़ा होने के बावजूद वह काफी रिलैक्स करने वाली रेसलर थीं।

    साधारण रूप से लोग भौंचक्के रह गए थे कि इस दुश्मनी की शुरुआत लीटा ने ही की थी जब उन्होंने मेलिना को लॉकर रूम से बाहर फेंक दिया था।

    लीटा के जल्दी संन्यास लेने के बाद मेलिना ने दोबारा लॉकर रूम ज्वाइन किया लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी खत्म नहीं हुई।

    चायना और स्टेफनी मैकमैहन

    ट्रिपल एच बने चायना और स्टेफनी की दुश्मनी की वजह

    जब कभी इन दोनों महिलाओं ने एक ही चीज पर निगाह गड़ाई तब-तब बवाल जरूर हुआ।

    ट्रिपल एच लंबे समय तक WWE टीवी पर चायना के साथ लव पेयर के रूप में मशहूर थे।

    लेकिन यह तब तक ही रहा जब तक उन्होंने स्टेफनी मैकमैहन के साथ ऑन-स्क्रीन और वास्तव में शादी नहीं कर ली।

    इससे दोनों के बीच दुश्मनी और बढ़ गई और ज़्यादा बवाल न हो इसके लिए WWE ने चायना का कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    कुश्ती
    WWE समरस्लैम

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    WWE

    WWE के इतिहास की 5 बेस्ट महिला रेसलर्स कुश्ती
    जानें WWE सर्वाइवर सीरीज के 5 सबसे शानदार लम्हों के बारे में कुश्ती
    क्या है खली के नाम का अर्थ? जानिये WWE सुपरस्टार्स के नाम के पीछे की कहानी कुश्ती
    WWE ने की सीना के वापसी की घोषणा, जानें सीना के 5 सबसे बेस्ट मैच कुश्ती

    कुश्ती

    WWE: रोमन रेंस की जगह ले सकने वाले 5 सुपरस्टार्स WWE
    WWE: रेसलर्स द्वारा एक-दूसरे के घर में घुसकर मार-पीट करने की कुछ घटनाएं WWE
    जानें उन सुपरस्टार्स के नाम जो जल्द ही WWE को कह सकते हैं अलविदा WWE
    WWE के वो 5 रेसलर जिन्होंने कम उम्र में ही कह दिया था दुनिया को अलविदा WWE

    WWE समरस्लैम

    WWE: 'द रॉक' के नाम से मशहूर ड्वेन जॉनसन के पांच बेहतरीन मैच WWE
    WWE: 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन जॉन सीना को मिलेगा एक और बड़ा सम्मान WWE
    WWE द्वारा इस्तेमाल किए गए सबसे खराब पब्लिसिटी स्टंट WWE
    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025