NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WTC 2023-25: धर्मशाला टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    अगली खबर
    WTC 2023-25: धर्मशाला टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 
    भारतीय टीम को धर्मशाला टेस्ट में शानदार जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    WTC 2023-25: धर्मशाला टेस्ट में भारत की जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 09, 2024
    03:13 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम को धर्मशाला में खेले गए आखिरी टेस्ट में पारी और 64 रन से हरा दिया।

    पहली पारी के आधार पर 259 रन से पिछड़ने वाली इंग्लिश टीम दूसरी पारी में 195 रन पर ही सिमट गई।

    इसी के साथ भारत ने सीरीज में 4-1 से अपने नाम कर ली है। टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में पहले स्थान पर स्थिति और मजबूत की है।

    आइए तालिका में एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    भारत ने इस तरह से दर्ज की जीत 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड 218 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने रोहित शर्मा (103) और शुभमन गिल (110) के शतकों की मदद से पहली पारी में 477 रन बना दिए।

    भारत की पारी में यशस्वी जायसवाल (57), देवदत्त पडिक्कल (65) और सरफराज खान (56) ने अर्धशतक जड़ा।

    इंग्लिश टीम दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन (5/77) की फिरकी के सामने सिमट गई। इंग्लैंड से जो रूट (84) को छोड़कर और कोई भी कमाल नहीं कर पाया।

    भारत

    भारत ने पहले स्थान पर और मजबूत की अपनी स्थिति 

    भारत ने अब तक WTC 2023-25 में कुल 9 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 6 में जीत दर्ज की है। उनके अब 68.51 प्रतिशत अंक हो गए हैं।

    ऑस्ट्रेलिया ने जब न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में हराया था तो इसका सीधा फायदा भारत को पहुंचा था। टीम शीर्ष स्थान पर पहुंच गई थी।

    इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हारने के बाद भारत 5वें स्थान पर खिसक गया था, लेकिन लगातार जीत ने उन्हें फिर से ऊपर उठने में मदद की।

    स्थिति

    कैसी है इंग्लैंड टीम की स्थिति? 

    भारत के खिलाफ इस सीरीज में लगातार 4 टेस्ट हारने के बाद बेन स्टोक्स की टीम की स्थिति और खराब हो गई है।

    इंग्लिश टीम ने इस चक्र में 10 में से 6 टेस्ट हारे हैं और सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है।

    फिलहाल अंक तालिका में 8वें स्थान पर मौजूद इंग्लैंड के 17.50 प्रतिशत अंक हैं। इस चक्र में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 और भारत के खिलाफ 1 टेस्ट जीते थे।

    न्यूजीलैंड

    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पर एक नजर 

    न्यूजीलैंड WTC 2023-25 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है। इस चक्र में कीवी टीम ने 5 मैच में से 3 टेस्ट मैच में जीत दर्ज की है।

    इसी के साथ उनके 60.00 प्रतिशत अंक हैं।

    ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने इस चक्र में 11 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्हें 7 मैच में जीत मिली है। उन्हें 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। उनके 59.09 प्रतिशत अंक हैं।

    अन्य टीमें 

    ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति 

    बांग्लादेश ने 2 टेस्ट खेले हैं। 1 टेस्ट जीत के साथ वह चौथे स्थान पर हैं। अपने 5 में से 2 मैच जीत चुकी पाकिस्तान क्रिकेट टीम 5वें स्थान पर है।

    वेस्टइंडीज ने सिर्फ 1 टेस्ट जीता है। कैरेबियाई टीम 33.33 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।

    श्रीलंकाई टीम ने मौजूदा चक्र में अपने दोनों टेस्ट हारे हैं और आखिरी 9वें स्थान पर हैं। 4 मैच में 1 जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका 7वें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    भारतीय क्रिकेट टीम

    ICC रैंकिंग: यशस्वी जायसवाल टेस्ट में 12वें स्थान पर पहुंचे, ध्रुव जुरेल को भी हुआ फायदा यशस्वी जायसवाल
    BCCI ने जारी किए वार्षिक अनुबंध, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को नहीं मिली जगह BCCI
    केएल राहुल आखिरी टेस्ट से भी हो सकते हैं बाहर, देवदत्त पडिक्कल कर सकते हैं डेब्यू देवदत्त पडिक्कल
    इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, जसप्रीत बुमराह की वापसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    चौथा टेस्ट: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 7वीं बार चटकाए 5 विकेट, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    चौथा टेस्ट: कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने पूरे किए 4,000 टेस्ट रन, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित शर्मा ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए अपने 9,000 प्रथम श्रेणी रन रोहित शर्मा

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    गिल के कैच पर रोहित का बयान, कहा- IPL में होते हैं 10 से ज्यादा कैमरे भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की जीत के पीछे रहे ये अहम कारण  भारतीय क्रिकेट टीम
    WTC 2021-23 में सिर्फ 1 शतक ही लगा सके विराट कोहली, जानिए उनके आंकड़े विराट कोहली
    WTC फाइनल: लगातार 9वां ICC टूर्नामेंट हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए पिछला रिकॉर्ड भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: अनुभव अग्रवाल ने झटके 5 विकेट, उनके आंकड़ों पर एक नजर  रणजी ट्रॉफी
    रोहित शर्मा ने IPL में सर्वाधिक खिलाड़ियों के साथ की 1,000+ रन की साझेदारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल: यश दुबे अपने 5वें प्रथम श्रेणी शतक से चूके, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025