Loading...
वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में जीत के बाद WTC 2025-27 की अंक तालिका 
पाकिस्तान ने जीता दूसरा टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की दूसरे टेस्ट में जीत के बाद WTC 2025-27 की अंक तालिका 

Aug 06, 2026
08:56 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराया। जीत के लिए मिले 75 रन के लक्ष्य को मेहमान टीम ने आसानी से हासिल किया। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने 2 मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबरी पर समाप्त किया। इस जीत के बाद पाकिस्तान को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका पर फायद हुआ है। आइए इस तालिका पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती पाकिस्तानी टीम 

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 344 रन बनाए, जिसमें जस्टिन ग्रीव्स (73) और रोस्टन चेज (70) ने अर्धशतक लगाए।

जवाब में पाकिस्तान ने अब्दुल्ला शफीक के नाबाद शतक (160) की बदौलत 387 रन बनाए। वेस्टइंडीज से जोमेल वारिकन ने 6 विकेट लिए।

पहली पारी के आधार पर पिछड़ने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 117 रन पर सिमट गई।

आखिर में छोटे से लक्ष्य को पाकिस्तान ने आसानी से हासिल किया।

पाकिस्तान 

पाकिस्तान को हुआ एक पायदान का फायदा 

पाकिस्तान ने WTC 2025-27 में अपनी सिर्फ दूसरी जीत दर्ज की है।

पाकिस्तानी टीम ने इस चक्र में अब तक 6 मैचों में 4 झेली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम 22.22 प्रतिशत अंको के साथ 8वें स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की यह 8वीं हार है। मौजूदा चक्र में सिर्फ 2 जीत दर्ज करने वाली वेस्टइंडीज की टीम आखिरी 9वें स्थान (20.83) पर पहुंच गई है।

ADVERTISEMENT

भारत 

भारत है 5वें स्थान पर 

भारतीय टीम 48.15 प्रतिशत अंक के साथ 5वें स्थान पर मौजूद है। इस चक्र में भारत ने 4 मैच जीते हैं और इतने ही मैचों में हार झेली है। इसके अलावा एक टेस्ट ड्रॉ रहा है।

भारत से ऊपर बांग्लादेश की टीम चौथे स्थान (58.33) पर है। वहीं, भारत से नीचे श्रीलंका (41.67) छठे स्थान पर है।

इंग्लैंड ने 4 मैच जीते (हार- 8) हुए हैं और 24.36 प्रतिशत अंक के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT

ऑस्ट्रेलिया 

ऐसी है अन्य टीमों की स्थिति

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम 87.50 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष पर मौजूद है।

कंगारू टीम ने इस चक्र में 7 टेस्ट जीते हैं और एक में हार झेली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम 75.00 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

प्रोटियाज टीम ने 3 मैच जीते हैं और एक में हार का सामना किया है। न्यूजीलैंड की टीम 72.22 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और 1 में हार झेली है।

ADVERTISEMENT