WTC फाइनल: उस्मान ख्वाजा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड में खेला जाएगा।
इस खिताबी मुकाबले के लिए उस्मान ख्वाजा पहले ही इंग्लैंड पहुंच गए थे और वहां इस मैच के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
ऐसे में शानदार फॉर्म में चल रहे ख्वाजा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं।
आइए उनके भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट में प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
रन
कैसा रहा है ख्वाजा का टेस्ट करियर?
ख्वाजा का टेस्ट करियर बेमिसाल रहा है। उन्होंने अब तक 60 टेस्ट खेले, जिसमें 47.81 की औसत से 4,495 रन बना लिए हैं।
इस बीच वह 195 के सर्वोच्च स्कोर के साथ 14 शतक और 21 अर्धशतक लगा चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट में ख्वाजा ने 8,901 गेंदों का सामना किया है। उन्होंने पहला टेस्ट मैच साल 2011 में खेला था।
क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में उन्होंने 484 चौके और 22 छक्के भी लगाए हैं।
प्रदर्शन
ख्वाजा का भारतीय टीम के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
ख्वाजा भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
उन्होंने अब तक भारतीय टीम के खिलाफ 8 टेस्ट खेले, जिसकी 15 पारियों में 37.92 की औसत के साथ 531 रन बनाए हैं।
इस दौरान वह 1 शतक और 3 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने 1,313 गेंदों का सामना किया है और वह 1 बार नॉटआउट भी रहे हैं।
उन्होंने 56 चौके और 2 छक्के भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 180 रन रहा है।
आंकड़े
ख्वाजा का भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन
टेस्ट में ख्वाजा और रविचंद्रन अश्विन का आमना-सामना 8 पारियों में हुआ है।
इस बीच ख्वाजा ने भारतीय स्पिनर के खिलाफ 99 रन बनाए हैं और 4 बार उनका शिकार बने हैं।
ख्वाजा ने रविंद्र जडेजा के खिलाफ 7 पारियों में 139 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 4 बार आउट हुए हैं।
मोहम्मद शमी के विरुद्ध ख्वाजा ने 12 पारियों में 106 रन बनाए है। इस बीच 2 मौकों पर शमी ने उनका विकेट लिया है।
WTC
ख्वाजा का WTC के दूसरे चक्र में प्रदर्शन
WTC के दूसरे चक्र में ख्वाजा का प्रदर्शन कमाल का रहा है। वह इस चक्र में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 69.91 की औसत के साथ 1,608 रन बनाए हैं। इस बीच 6 शतक और 7 अर्धशतक भी लगाए हैं।
WTC फाइनल इंग्लैंड में खेला जाना है। वहां ख्वाजा को बल्लेबाजी करने में कठिनाई होती है।
उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 6 टेस्ट में 19.66 की औसत से 236 रन बनाए हैं।