Page Loader
WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 
रविचंद्रन अश्विन इस समय इंग्लैंड में हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

WTC फाइनल: रविचंद्रन अश्विन का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? 

May 31, 2023
08:16 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 खत्म हो चुका है। अब भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र के फाइनल में खेलती हुई नजर आएगी। यह मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून से इंग्लैंड में होना है। इस खिताबी मुकाबले के लिए कुछ भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। इस फाइनल मैच में रविचंद्रन अश्विन के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। ऐसे में आइए उनके आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

शानदार रहा है अश्विन का टेस्ट करियर

अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 92 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23.93 की औसत से 474 विकेट झटके हैं। उन्होंने 24 बार 4 विकेट हॉल और 32 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 7/59 की रही है। उन्होंने 51.8 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। बल्लेबाजी में अश्विन ने 26.97 की औसत से 3,129 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 13 अर्धशतक जमाए हैं।

रन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है अश्विन का प्रदर्शन?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने 22 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.36 की औसत से 114 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/103 का रहा है। उन्होंने 7 बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया है। उन्होंने 62.8 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की है। उन्होंने 256 ओवर मेडन भी डाले है। बल्लेबाजी में उन्होंने 22 मुकाबलों में 543 रन बनाए हैं। इस दौरान अश्विन ने 2 अर्धशतक भी जमाए हैं।

खिलाफ

ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाजों के खिलाफ अश्विन का प्रदर्शन 

डेविड वार्नर के खिलाफ अश्विन ने 20 पारियों में गेंदबाजी की है और 11 बार उन्होंने वार्नर को आउट किया है। ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ने अश्विन के खिलाफ 194 रन बनाए हैं। स्टीव स्मिथ को अश्विन ने 8 बार आउट किया है। 25 पारियों में स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ 434 रन बनाए हैं। उस्मान ख्वाजा को अश्विन 4 बार आउट कर चुके हैं। ख्वाजा ने अश्विन के खिलाफ 8 पारियों में 99 रन बनाए हैं।

wtc

अश्विन का WTC के दूसरे चक्र में प्रदर्शन 

WTC के दूसरे चक्र में अश्विन का प्रदर्शन कमाल का रहा है। उन्होंने 13 मुकाबले खेले हैं और 19.67 की औसत से 61 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 2.48 की रही है। इस दौरान अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/91 का रहा है। उन्होंने 4 विकेट हॉल 5 बार और 5 विकेट हॉल 2 बार लिया है। WTC का फाइनल इंग्लैंड में खेला जाना है। वहां उन्होंने 7 टेस्ट मैच खेले हैं और 18 विकेट झटके हैं।