Loading...
WTC अंक तालिका: श्रीलंका को हराकर भी आखिरी पायदान पर पाकिस्तान, जानिए बाकी टीमों का हाल
पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

WTC अंक तालिका: श्रीलंका को हराकर भी आखिरी पायदान पर पाकिस्तान, जानिए बाकी टीमों का हाल

Nov 20, 2026
01:56 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने 90 रन का लक्ष्य महज 13 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के बावजूद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में पाकिस्तान आखिरी स्थान पर ही रहेगी। हालांकि, उनके खाते में 12 अंक जोड़े गए।

सीरीज

2 साल बाद पाकिस्तान ने जीती कोई टेस्ट सीरीज 

यह जीत टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की 2 साल बाद पहली सीरीज जीत है। इससे पहले उसने साल 2024 में अपनी घरेलू धरती पर इंग्लैंड को हराकर टेस्ट सीरीज जीती थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अजान अवैस ने नाबाद 32 रन बनाए, जबकि आमिर जमाल ने 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

सीरीज का पहला टेस्ट रावलपिंडी में ड्रॉ रहा था। दूसरा मुकाबला भी यहीं खेला गया, जिसे लाहौर से प्रदूषण के कारण स्थानांतरित किया गया था।

पाकिस्तान

आखिरी स्थान पर है पाकिस्तान 

WTC के मौजूदा चक्र के 11 मैचों में यह पाकिस्तान की तीसरी जीत है। उसे 7 मुकाबलों में हार मिली है, जबकि एक मैच ड्रॉ है।

12.12 प्रतिशत अंक के साथ पाकिस्तान 2025-27 की अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है। वहीं, श्रीलंका की हार से शीर्ष 2 में जगह बनाकर फाइनल में पहुंचने की उनकी उम्मीदें खत्म हो गई हैं।

टीम ने 8 मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की है और उसका अंक प्रतिशत 13.54 का रहा है।

ADVERTISEMENT

बांग्लादेश

बांग्लादेश को हराकर पहले स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका 

दक्षिण अफ्रीका ने इस चक्र में अपनी 6वीं जीत दर्ज की। WTC 2025-27 में प्रोटियाज टीम ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 2 में हार झेली है।

WTC की अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका 75 प्रतिशत अंको के साथ अब पहले स्थान पर पहुंच गई है। बांग्लादेश ने इस चक्र में अपना चौथा टेस्ट हारा है।

अब तक 3 टेस्ट जीत चुकी बांग्लादेश टीम 40.74 प्रतिशत अंको के साथ 5वें स्थान पर खिसक गई है।

ADVERTISEMENT

दूसरा

कीवी टीम दूसरे स्थान पर 

न्यूजीलैंड 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे पायदान पर है। कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं और एक में हार झेली है।

भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ चौथे स्थान पर है। उसने 5 मैच जीते, 4 हारे और 2 ड्रॉ खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया टीम ने 13 मुकाबले खेले हैं और उसे 9 मैच में जीत मिली है। 4 मैच में उसने हार झेली है।

वह 69.23 प्रतिशत अंको के साथ तीसरे स्थान पर है।

जानकारी

अन्य टीमों की स्थिति 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस चक्र में 7 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर है। वेस्टइंडीज टीम 3 जीत, 8 हार और एक ड्रॉ के बाद 27.38 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।

ADVERTISEMENT