
WTC 2023-25: तीसरे चक्र में इन बल्लेबाजों ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2023-2025) का फाइनल मुकाबला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और दक्षिण क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया।
दक्षिण अफ्रीका ने कंगारू टीम को 5 विकेट से हराते हुए पहली बार WTC की ट्रॉफी अपने नाम की।
इस चक्र में बल्लेबाजों ने लंबी-लंबी पारियां खेलते हुए अपने कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया।
ऐसे में आइए WTC के तीसरे चरण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
जो रूट (1,968 रन)
WTC के तीसरे चक्र में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। हालांकि, उनकी टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
उन्होंने इस दौरान 22 मैचों की 40 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1,968 रन बनाए। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 54.66 की रही।
रूट के बल्ले से 7 शतक और 7 अर्धशतक निकले। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 262 रन रहा।
वह तीसरे चक्र में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी रहे।
#2
यशस्वी जायसवाल (1,798 रन)
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तीसरे चक्र में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
इस चरण में उन्होंने 19 मैचों की 36 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 1,798 रन बनाए।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने इस चक्र में 52.88 की उम्दा औसत के साथ बल्लेबाजी की। उनके बल्ले से 4 शतक और 10 अर्धशतक निकले।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214* रन रहा। यशस्वी ने तीसरे चक्र में सबसे ज्यादा 39 छक्के भी जड़े।
#3
बेन डकेट (1,470 रन)
इस सूची में तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के एक और बल्लेबाज बेन डकेट रहे।
उन्होंने 2023-25 के तीसरे चक्र में कुल 22 मुकाबले खेले। इन मैचों की 41 पारियों में उन्होंने 36.75 की औसत से 1,470 रन बनाने में सफलता प्राप्त की।
उनके बल्ले से इस दौरान कुल 2 शतक और 8 अर्धशतक निकले। डकेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 153 रन रहा।
उन्होंने इस चक्र में 84.33 की स्ट्राइक रेट से तेज बल्लेबाजी की।
#4
हैरी ब्रूक (1,463 रन)
इस सूची में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक रहे। उन्होंने 2023-25 के तीसरे चक्र में कुल 17 टेस्ट मैच खेले।
इनकी 29 पारियों में उन्होंने 50.44 की औसत से कुल 1,463 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 शतक और 7 अर्धशतक निकले। ब्रूक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 317 रन रहा।
उन्होंने इस पूरे चक्र में 83.36 की स्ट्राइक रेट से आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और कई मौकों पर इंग्लैंड को मजबूती दिलाई।