LOADING...
WTC 2023-25, फाइनल: उस्मान ख्वाजा ने पूरे किए 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए आंकड़े 
उस्मान ख्वाजा ने पूरे किए 15,000 प्रथम श्रेणी रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

WTC 2023-25, फाइनल: उस्मान ख्वाजा ने पूरे किए 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए आंकड़े 

Jun 12, 2025
07:50 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अहम उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, इस अनुभवी बल्लेबाज ने अपने प्रथम श्रेणी करियर के 15,000 रन पूरे किए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लॉर्ड्स में जारी फाइनल में अपनी दूसरी पारी में 1 रन बनाते ही ये आंकड़ा पूरा किया। आइए उनके प्रथम श्रेणी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

शानदार रहा है ख्वाजा का प्रथम श्रेणी करियर 

ख्वाजा ने 2008 में अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने डेढ़ दशक से लम्बे प्रथम श्रेणी करियर में उन्होंने 216 मैचों की 375 पारियों में अपने 15,000 रन पूरे किए हैं। इस बीच उनकी औसत लगभग 45 की रही है। वह अपने शानदार करियर में 43 शतक और 71 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर 232 रन रहा है।

बल्लेबाजी 

ख्वाजा ने फाइनल में किया निराश 

फाइनल में ख्वाजा अपना खाता भी नहीं खोल सके थे। वहीं, दूसरी पारी में वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों पारियों में उनका विकेट कगिसो रबाडा ने हासिल किया। अब रबाडा ने टेस्ट में ख्वाजा को 7 बार आउट किया है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ने उनके खिलाफ 22.14 की औसत के साथ 155 रन बनाए हैं।

करियर 

ऐसा है ख्वाजा का टेस्ट करियर 

ख्वाजा ने पहला टेस्ट साल 2011 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 81 टेस्ट खेले हैं। इसकी 145 पारियों में लगभग 45 की औसत से 5,900 से अधिक रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 16 शतक और 27 अर्धशतक निकले हैं। खेल के सबसे बड़े प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 232 रन रहा है।

WTC 

WTC में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई हैं ख्वाजा 

ख्वाजा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 में अब तक 20 टेस्ट की 39 पारियों में लगभग 40 की औसत के साथ 1400 से अधिक रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 232 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। वह मौजूदा चक्र में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों में उनके बाद स्टीव स्मिथ हैं।