Page Loader
IPL 2023 फाइनल: रिद्धिमान साहा ने CSK के खिलाफ 36 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े 
साहा ने इस सीजन 371 रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@gujarat_titans)

IPL 2023 फाइनल: रिद्धिमान साहा ने CSK के खिलाफ 36 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े 

May 29, 2023
08:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 36 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके IPL करियर का 13वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी GT की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साहा ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।

प्रदर्शन

इस सीजन बनाए 371 रन

7वें ओवर में गिल आउट हो गए लेकिन साहा ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने साई सुदर्शन के साथ दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी की। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर दीपक चाहर ने उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 39 गेंदों पर 54 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया। साहा ने IPL 2023 की 17 पारियों में लगभग 24 की औसत से 371 रन बनाए हैं।