LOADING...
WPL 2026, फाइनल: RCB बनाम DC मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
WPL फाइनल में एक जोरदार भिड़ंंत हो सकती है (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2026, फाइनल: RCB बनाम DC मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 04, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से 5 फरवरी को होगा। RCB दूसरी बार WPL का खिताब अपने नाम करना चाहेगी। वहीं, DC लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची है। हालांकि, वह अब तक एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाए हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक जोरदार भिड़ंत देखने को मिल सकती है। आइए इस मुकाबले से जुड़ी अहम बाते जानते हैं।

हेड-टू-हेड

RCB के खिलाफ DC का पलड़ा रहा है भारी 

अब तक दोनों टीमों के बीच आपसी मुकाबले में DC का पलड़ा भारी रहा है। RCB और DC कुल 9 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ी हैं, जिसमें से 3 मैच RCB ने अपने नाम किए हैं। 6 मुकाबलों में DC को जीत मिली है। WPL 2026 में RCB और DC अब तक 2 मैचों में आमने-सामने हुई हैं। पहले मैच में RCB को 8 विकेट से जीत मिली थी। दूसरा मुकाबला DC ने अपने नाम किया था।

संयोजन

इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC 

DC की टीम काफी मजबूत नजर आ रही है। एलिमिनेटर में उसने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराया। कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने मैच में सिर्फ 23 गेंदों का सामना कर 41 रन बनाए थे। ऐसे में उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में नंदनी शर्मा कमाल के फॉर्म में हैं। संभावित एकादश: लिजेल ली (विकेटकीपर), शफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), मारीजान काप, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी और नंदनी शर्मा।

Advertisement

टीम

ऐसी हो सकती है RCB की टीम 

RCB ने इस पूरे संस्करण में कमाल का प्रदर्शन किया है। टीम की कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना से फाइनल में एक बड़ी की उम्मीद होगी। वहीं, ऋचा घोष आखिरी ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकती हैं। गेंदबाजी में श्रेयंका पाटिल अपना शानदार फॉर्म इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगी। संभावित एकादश: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, राधा यादव, ऋचा घोष (विकेटकीपर), नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, सयाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल और लॉरेन बेल।

Advertisement

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

RCB की कप्तान मंधाना ने WPL 2026 में 8 पारियों में 48.33 की औसत और 141.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 290 रन बनाए हैं। DC की लिजेल ली 9 पारियों में 31.44 की औसत और 141.50 की स्ट्राइक रेट से 283 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में डी क्लर्क ने 8 पारियों में 13.53 की औसत और 7.25 की इकॉनमी से RCB के लिए 15 विकेट लिए हैं। नंदनी शर्मा अब तक 16 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

RCB और DC के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में शाम 7:30 से शुरू होगा। इस मैच को जियो हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।

Advertisement