NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2025: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    WPL 2025: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
    RCB ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत (तस्वीर/@wplt20)

    WPL 2025: RCB ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी दूसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 17, 2025
    10:41 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

    कोटांबी स्टेडियम में हुए मैच में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए।

    जवाब में RCB ने कप्तान स्मृति मंधाना (81) की पारी की मदद से 17वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए इस मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से जीती RCB की टीम 

    शफाली वर्मा (0) का विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान मेग लैनिंग (17) और जेमिमा रोड्रिगेज (34) ने पारी को स्थिरता दी।

    पावरप्ले के बाद DC ने 55/1 का स्कोर बनाया था। इसके बाद DC के विकेटों का पतझड़ लग गया और टीम 19.3 ओवर में सिमट गई।

    जवाब में मंधाना और डेनिएल व्याट (42) ने 107 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद मंधाना ने 81 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

    रेणुका 

    रेणुका सिंह ठाकुर ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

    रेणुका ने ने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

    WPL में पहली बार रेणुका किसी एक मैच में 3 विकेट लेने में कामयाब हुई है। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 2 पारियों में 5 विकेट लिए हैं। फिलहाल उनके पास पर्पल कैप मौजूद है।

    दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका ने अपने WPL करियर में अब तक 18 मैचों में 8.22 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट लिए थे।

    वेयरहैम 

    वेयरहैम ने भी किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

    वेयरहैम ने अपने 4 ओवर के कोटे में 6.20 की इकॉनमी रेट के साथ 25 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    वेयरहैम ने WPL के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक WPL में अब तक 12 मैचों में 28.41 की औसत और 8.89 की इकॉनमी रेट के साथ 12 ही विकेट लिए हैं।

    इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले सीजन में 33.14 की औसत के साथ 10 पारियों में 7 विकेट लिए थे।

    मंधाना 

    मंधाना ने सिर्फ 27 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक 

    मंधाना ने पारी की पहले ओवर में ही 2 चौके लगाकर अच्छी लय के संकेत दे दिए।

    उन्होंने पारी के तीसरे ओवर में भी 2 चौके लगाकर पावरप्ले का भरपूर फायदा उठाया।

    उन्होंने क्रीज पर टिकने के बाद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    यह WPL में उनका सबसे तेज अर्धशतक है।

    वह 47 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुई। उन्होंने WPL में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया।

    जानकारी

    मंधाना-व्याट ने RCB के लिए की दूसरी सर्वोच्च साझेदारी

    मंधाना-व्याट ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। यह RCB के लिए किसी भी विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। बता दें कि RCB के लिए सर्वोच्च साझेदारी मंधाना और सोफी डिवाइन (125 रन बनाम GG, 2023) ने की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WPL 2025
    विमेंस प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    दिल्ली कैपिटल्स

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    WPL 2025

    WPL 2025 नीलामी: सिमरन शेख को गुजरात जायंट्स ने 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025 नीलामी: 16 साल की जी कमलिनी को MI ने 1.60 करोड़ रुपये में खरीदा  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2025 नीलामी: प्रेमा रावत को RCB ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2025 की सभी टीमें, कार्यक्रम, इतिहास और अन्य सभी जानकारी विमेंस प्रीमियर लीग

    विमेंस प्रीमियर लीग

    DC बनाम RCB: जेमिमा रोड्रिग्स ने जड़ा WPL में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम RCB: श्रेयंका पाटिल ने किया WPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 4 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में बनाई जगह दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम RCB: ऋचा घोष ने जड़ा WPL में अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    RCB बनाम CSK: विराट कोहली ने कई बड़े रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम CSK: रचिन रविंद्र ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    रुतुराज गायकवाड़ ने IPL 2024 में अपने प्रदर्शन से हासिल की ये बड़ी उपलब्धियां IPL 2024

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: RCB बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लगा 1 मैच का प्रतिबंध, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में RCB और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: विराट कोहली का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025