Page Loader
WPL 2025: रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने लिए 3-3 विकेट, DC की पारी सिमटी
रेणुका ठाकुर ने चटकाए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

WPL 2025: रेणुका ठाकुर और जॉर्जिया वेयरहैम ने लिए 3-3 विकेट, DC की पारी सिमटी

Feb 17, 2025
09:24 pm

क्या है खबर?

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2025 के चौथे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जॉर्जिया वेयरहैम और रेणुका ठाकुर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। कोटांबी स्टेडियम में RCB की उम्दा गेंदबाजी के चलते ही DC की पारी पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 141 रन पर ही सिमट गई। आइए ठाकुर और वेयरहैम के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

रेणुका 

रेणुका ने लिए अहम विकेट 

रेणुका ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विपक्षी सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा का विकेट चटकाया। आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर शफाली अपना खाता भी नहीं खोल सकी। इसके बाद उन्होंने एनाबेल सदरलैंड (19) के रूप में अपनी दूसरी सफलता हासिल की। उम्दा लय में दिख रही रेणुका ने निचले क्रम में शिखा पांडे (14) का भी विकेट चटकाया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

रेणुका 

रेणुका ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

WPL में पहली बार रेणुका किसी एक मैच में 3 विकेट लेने में कामयाब हुई है। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 2 पारियों में 5 विकेट लिए हैं। फिलहाल उनके पास पर्पल कैप मौजूद है। दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका ने अपने WPL करियर में अब तक 18 मैचों में 8.22 की इकॉनमी रेट के साथ 8 विकेट लिए थे। उन्होंने WPL के शुरुआती 2 संस्करण में क्रमशः 1 और 2 विकेट लिए थे।

जॉर्जिया वेयरहैम

वेयरहैम ने की उम्दा गेंदबाजी

वेयरहैम ने DC की ओर से अच्छी बल्लेबाजी कर रही जेमिमा रोड्रिगेज (34) के रूप में अपनी पहली सफलता हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपने स्पिन के जाल में सारा ब्राइस (23) और राधा यादव (0) को फंसाया। दाएं हाथ की इस लेग ब्रेक गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के कोटे में 6.20 की इकॉनमी रेट के साथ 25 रन दिए। उनके अलावा मुकाबले में किम गार्थ ने 2 विकेट अपने नाम किए।

वेयरहैम

वेयरहैम ने भी WPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

वेयरहैम ने WPL के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक WPL में अब तक 12 मैचों में 28.41 की औसत और 8.89 की इकॉनमी रेट के साथ 12 ही विकेट लिए हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले सीजन में 33.14 की औसत के साथ 10 पारियों में 7 विकेट लिए थे। वहीं, शुरुआती संस्करण में उन्होंने सिर्फ 1 ही विकेट अपने नाम किया था।