NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी
    अगली खबर
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी
    23 फरवरी को अपना पहला मैच खेलेगी MI (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 13, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के दूसरे संस्करण की शुरुआत 23 फरवरी से हो जाएगी। इस बार पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा।

    हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में MI अपने अभियान की शुरुआत करेगी और अपना खिताब बरकरार रखने के लिए चुनौती पेश करेगी।

    इस बार भी MI की टीम काफी संतुलित नजर आ रही है।

    आइए MI की पूरी टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

    नीलामी

    MI ने नीलामी में इन खिलाड़ियों पर लगाया था दांव

    नीलामी में MI ने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की शबनीम इस्माइल को 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने अपना बेस प्राइस 40 लाख रुपये रखा था।

    इस तेज गेंदबाज ने अपना पिछला सीजन यूपी वारियर्स (UPW) की टीम से खेला था। उन्होंने WPL 2023 में 3 मैचों में 3 विकेट लिए थे।

    MI ने इस्माइल के अलावा एस साजना (15 लाख), अमनदीप कौर (10 लाख), फातिमा जाफर (10 लाख) और कीर्तन बालाकृष्णन (10 लाख) को भी खरीदा था।

    टीम

    ऐसी है MI की पूरी टीम

    MI ने नीलामी से पहले अपने ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों पर भरोसा जताया था। यही कारण है कि टीम बेहद संतुलित नजर आ रही है। MI में हरमनप्रीत के अलावा हेली मैथ्यूज और नताली साइवर जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मौजूद हैं।

    MI की पूरी टीम: अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर, हेली मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वोंग, जिंतिमनी कलिता, नताली साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, प्रियंका बाला, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, एस साजना, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्थना बालकृष्णन।

    शेड्यूल

    ऐसा है MI का पूरा कार्यक्रम 

    23 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स

    25 फरवरी- गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

    28 फरवरी- मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स

    2 मार्च- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस

    5 मार्च- दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस

    7 मार्च- यूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस

    9 मार्च- मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स

    12 मार्च- मुंबई बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    पहला संस्करण

    पहले संस्करण में विजेता रही थी MI की टीम

    WPL के उद्घाटन संस्करण में MI ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

    खिताबी मुकाबले में MI ने DC को 7 विकेट से हराकर अपना परचम लहराया था।

    अनुभवी हरमनप्रीत के नेतृत्व में MI ने लीग दौर में 8 में से 6 मैच जीते थे और केवल 2 ही हारे थे।

    इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबले में MI ने UPW को 72 रन से शिकस्त दी थी।

    प्रदर्शन

    पहले सीजन में इन खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन 

    MI से साइवर-ब्रंट ने 10 मैचों में 66.40 की उम्दा औसत से 332 रन बनाए थे।

    हरमनप्रीत ने 40.14 की औसत से 281 रन बनाए थे। पारी की शुरुआत करने वाली मैथ्यूज ने 30.11 की औसत से 271 रन अपने नाम किए थे।

    गेंदबाजी में मैथ्यूज ने 12.62 की औसत 16 विकेट लिए और WPL 2023 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रही थी।

    साइका इशहाक ने 16.26 की औसत से 15 विकेट चटकाए थे।

    पोल

    क्या MI लगातार दूसरे संस्करण में खिताब जीत पाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    राजकुमार राव ला रहे एक और कॉमेडी फिल्म, बने शूजीत सरकार की अगली फिल्म के हीरो राजकुमार राव
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: बेन डकेट ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर पहुंचीं काजोल, बोलीं- मैं अपने मायके आई हूं काजोल
    टी-20 इतिहास के सबसे कम स्कोर, सिर्फ 7 रन पर ऑलआउट हुई थी ये टीम  टी-20 क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL फाइनल: दिल्ली ने मुंबई को दिया 132 रन का लक्ष्य, वोंग-मैथ्यूज ने झटके 3-3 विकेट दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: हेली मैथ्यूज ने लिए 3 विकेट, फेंका टूर्नामेंट का सबसे किफायती स्पेल दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: मुंबई ने दिल्ली को हराकर जीता पहले सीजन का खिताब, ये बने रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स
    WPL फाइनल: मेग लैनिंग ने 'ऑरेंज कैप' तो हेली मैथ्यूज ने 'पर्पल कैप' पर जमाया कब्जा  मेग लैनिंग

    WPL 2024

    WPL 2024 नीलामी: शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ में खरीदा, जानिए उनके आंकड़े महिला क्रिकेट
    WPL इतिहास में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनी काश्वी गौतम, जानिए उनका सफर काश्वी गौतम
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2024 नीलामी: मेगन शट्ट पर किसी ने नहीं लगाया दांव, जानिए क्या रहा कारण विमेंस प्रीमियर लीग

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: CSK और MI के बाद लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: कैसा रहा 17.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले MI के कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन?  IPL 2023
    WTC फाइनल से पहले भारत को एक और झटका, क्वालिफायर-2 में चोटिल हुए ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI क्वालीफायर-2 में हारकर हुई बाहर, जानिए किन गलतियों का उठाना पड़ा खामियाजा  IPL 2023

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को मिला मौका  भारतीय क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर टी-20 विश्व कप के बाद लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, खुद की पुष्टि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025