NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में बनाई जगह
    अगली खबर
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में बनाई जगह
    दिल्ली कैपिटल्स ने कटाया प्लेऑफ का टिकट (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने RCB को हराकर दर्ज की 5वीं जीत, प्लेऑफ में बनाई जगह

    लेखन भारत शर्मा
    Mar 10, 2024
    11:52 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 17वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 रन से हराते हुए सीजन में अपनी 5वीं जीत दर्ज की।

    इसके साथ वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई। अरुण जेटली स्टेडियम में जीत के लिए मिले 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 180/7 रन ही बना सकी।

    मौजूदा सीजन में RCB की यह चौथी हार है।

    लेखा-जोखा

    DC ने इस तरह जीता मुकाबला

    DC को 60 रन तक शफाली वर्मा (23) और कप्तान मेग लैनिंग (29) के रूप में 2 झटके लग गए थे।

    इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स (58) ने एलसी कैप्सी (48) के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी निभाकर स्कोर को 181/5 तक पहुंचाने में मदद की। RCB से श्रेयंका पाटिल ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

    जवाब में एलिस पेरी (49), सोफी मोलिनेक्स (33) और ऋचा घोष (52) ने संघर्ष किया, लेकिन यह जीत के लिए नाकाफी रहा।

    पारी

    रोड्रिग्स ने जड़ा WPL करियर का दूसरा अर्धशतक

    मैच में जेमिमा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 26 गेंदाें में WPL करियर का दूसरा अर्धशतक जड़ा।

    उन्होंने एलसी कैप्सी (48) के साथ तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में मदद की।

    वह 36 गेंदों में 161.11 की स्ट्राइक रेट से 58 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी जड़ा। उनके अब 16 मैचों में 145 की स्ट्राइक रेट से 323 रन हो गए।

    उपलब्धि

    जेमिमा ने जड़ा इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

    इस पारी के साथ जेमिमा के नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। यह इस सीजन का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है।

    इसी तरह सीजन का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी जेमिमा के नाम है। उन्होंने 5 मार्च को भी मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 27 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।

    इससे पहले किरण नवगिरे ने 25 गेंदों में इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा था। WPL में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड सोफिया डंकले (18) के नाम है।

    दुर्भाग्य

    दूसरे WPL अर्धशतक से चूकी कैप्सी

    DC से कैप्सी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की, लेकिन वह बदकिस्मत रही कि महज 2 रन से WPL में अपना दूसरा अर्धशतक पूरा करने से चूक गई।

    वह 32 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाकर श्रेयंका पाटिल का शिकार बनीं।

    उनके अब WPL करियर में 15 मैचों में 32 की औसत और 138 की स्ट्राइक रेट से 389 रन हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन का है, जो उन्होंने MI के खिलाफ बनाया था।

    गेंदबाजी

    श्रेयंका पाटिल ने WPL में पहली बार झटके 4 विकेट

    RCB की ओर से श्रेयंका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। यह उनके WPL करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

    उन्होंने मेग लैनिंग (29), रोड्रिग्स (58), कैप्सी (48) और जैस जोनासेन (1) को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

    उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 6.50 की इकॉनमी से महज 26 रन खर्च किए। उनके अब WPL करियर में 12 मैचों में 35 की औसत से 12 विकेट हो गए हैं।

    प्रदर्शन

    ऋचा ने जड़ा WPL में अपना दूसरा अर्धशतक

    182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा ने तूफानी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाई।

    यह उनके WPL करियर और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया।

    वह 29 गेंदों में 175.86 की स्ट्राइक रेट से 51 रन बनाकर आखिरी गेंद पर आउट हुईं। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी जड़े।

    रोमांच

    ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच 

    RCB को आखिरी ओवर में जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी। ऋचा ने जोनासेन की पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया।

    इसके बाद दूसरी गेंद खाली गई और तीसरी पर ऋचा के 2 रन लेने का प्रयास में दिशा कसाट (0) रन आउट हो गईं।

    चौथी गेंद पर ऋचा ने 2 रन लिए और 5वीं पर छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन ऋचा 1 रन चुराते समय रन आउट हो गई।

    जानकारी

    अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची DC

    इस जीत से DC अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। उसके 5 जीत से 10 अंक (रन रेट- +0.918) हो गए हैं। इसी तरह RCB अभी भी तीसरे पायदान पर है। उसके 6 अंक हैं, लेकिन रन रेट गिरकर +0.027 पर आ गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    दिल्ली कैपिटल्स
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    महिला क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: यास्तिका भाटिया ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े मुंबई इंडियंस
    WPL 2024: सबभिनेनी मेघना ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिक उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2024: ऋचा घोष ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिक उनके आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने यूपी वॉरियर्स को 2 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    दिल्ली कैपिटल्स

    DC ने हार के साथ कहा IPL 2023 को अलविदा, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: कैसा रहा 5.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले DC के मुकेश कुमार का प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच होंगे सौरव गांगुली, रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    अभिषेक पोरेल ने किया खुलासा, IPL 2023 के दौरान ऋषभ पंत ने दी थी ये सलाह इंडियन प्रीमियर लीग

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    भारतीय टीम में वापसी पर केदार जाधव का बयान, कहा- अभी MPL पर है पूरा फोकस  इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB पर फूटा युजवेंद्र चहल का गुस्सा, कहा- 8 साल खेला, एक कॉल तक नहीं आया इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB की माइक हेसन और बांगर से नाता तोड़ने की तैयारी, नए कोचों की तलाश शुरू इंडियन प्रीमियर लीग
    एबी डिविलियर्स ने बांधे विराट कोहली की तारीफों के पुल, जानिए क्या-क्या कहा विराट कोहली

    महिला क्रिकेट

    महिला क्रिकेट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में भारत को हराकर जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    WPL 2024: मुंबई इंडियंस की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: यूपी वारियर्स की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी जानकारी यूपी वारियर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025