NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश
    अगली खबर
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश
    शफाली वर्मा ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@wplt20)

    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 13, 2024
    10:07 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 7 विकेट से हराते हुए सीधे फाइनल का टिकट हासिल किया है।

    अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में GG ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 126/9 का स्कोर बनाया।

    जवाब में DC ने शफाली वर्मा (71) की पारी की बदौलत 13.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    DC ने आसानी से हासिल किया लक्ष्य 

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए GG ने 16 रन तक अपने 3 विकेट गंवा दिए। मुश्किल घड़ी में भारती फुलमाली (42) और कैथरीन ब्राइस (28) ने उपयोगी योगदान देकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में DC ने 31 रन तक मेग लैनिंग (18) और एलिस कैप्सी (0) के विकेट गंवा दिए। इसके बाद शफाली ने आक्रामक बल्लेबाजी की और उन्हें जेमिमा रोड्रिग्स (38*) का अच्छा साथ मिला। इस जोड़ी ने टीम की जीत सुनिश्चित की।

    कप

    मैरिजन कप्प ने लिए 2 विकेट 

    DC की तेज गेंदबाज मैरिजन कप्प ने अपने 4 ओवर में 4.20 की इकॉनमी रेट से 17 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

    वहीं बाएं हाथ की स्पिनर जेस जॉनसन ने 32 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया।

    इन दोनों गेंदबाजों के इस सीजन में 11-11 विकेट हो गए हैं। ये फिलहाल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हुए हैं। इनके अलावा यूपी वारियर्स की सोफी एक्लेस्टन ने भी 11 विकेट लिए हुए हैं।

    शफाली

    शफाली ने इस सीजन में लगाया अपना तीसरा अर्धशतक 

    शफाली ने विपक्षी गेंदबाजों की खूब पिटाई की और सिर्फ 28 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका मौजूदा सीजन में तीसरा और WPL करियर में कुल 5वां अर्धशतक रहा।

    इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर में 4,000 रन भी पूरे किये।

    वह 37 गेंदों पर 71 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुई। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 7 चौके और 5 छक्के भी लगाये।

    जानकारी

    रोड्रिग्स ने निभाया शफाली का साथ

    रोड्रिग्स ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। उन्होंने शफाली के साथ मिलकर 94 रन की साझेदारी भी की।

    DC 

    DC ने दर्ज की अपनी छठी जीत 

    DC ने इस सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया। DC ने सिर्फ मुंबई इंडियंस (MI) और यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ 1-1 मैच हारे।

    दूसरे और तीसरे पायदान में MI और RCB की टीमें रही, जो अब एलिमिनेटर मुकाबले में आपस में भिड़ेगी। ये मैच 15 मार्च को खेला जाएगा और इसको जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी।

    बता दें कि खिताबी मुकाबला 17 मार्च को खेला जाना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    शफाली वर्मा
    विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए इसका इतिहास  इंडियन प्रीमियर लीग
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की टीम, जानिए अहम बातें  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: क्रिस वोक्स को पंजाब किंग्स ने 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा इंडियन प्रीमियर लीग

    शफाली वर्मा

    ICC महिला टी-20 रैंकिंग: शफाली बनी दुनिया की नंबर एक बल्लेबाज क्रिकेट समाचार
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, महिला क्रिकेट: शफाली-गायकवाड़ ने आखिरी टी-20 में दिलाई भारत को जीत क्रिकेट समाचार
    टी-20 में शीर्ष रैंकिंग वाली बल्लेबाज हैं शफाली वर्मा, जानिए उनके शानदार रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    ऐसा रहा तो 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ सकती हैं शफाली वर्मा क्रिकेट समाचार

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को 9 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम UPW: शफाली वर्मा ने जड़ा WPL में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम UPW: मेग लैनिंग ने जड़ा WPL में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    RCB बनाम GG: सोफी मोलिनेक्स ने किया WPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    WPL 2024

    WPL 2024 नीलामी: शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने 1.20 करोड़ में खरीदा, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL इतिहास में सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बनी काश्वी गौतम, जानिए उनका सफर काश्वी गौतम
    WPL 2024 नीलामी: मेगन शट्ट पर किसी ने नहीं लगाया दांव, जानिए क्या रहा कारण विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2024: नीलामी के बाद कुछ ऐसी है यूपी वारियर्स की टीम, जानिए अहम बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025