NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत
    अगली खबर
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत
    मुंबई इंडियंस ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की (तस्वीर: ट्विटर/@wplt20)

    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को हराकर प्लेऑफ में किया प्रवेश, लगातार पांचवीं जीत

    लेखन मनोज शर्मा
    Mar 14, 2023
    11:05 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के 12वें मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात जायंट्स (GG) को 55 रन से हरा दिया।

    जीत के साथ ही मुंबई ने WPL 2023 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया है। टीम की लीग में यह लगातार पांचवीं जीत है।

    दूसरी ओर गुजरात की यह 5 मैचों में चौथी हार है, टीम 2 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है।

    आइए मैच के पूरे घटनाक्रम पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मुंबई ने ऐसे जीता मुकाबला 

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 162 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर (51) ने सबसे ज्यादा रन बनाए।

    163 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी गुजरात टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 107 रन ही बना सकी।

    गुजरात की ओर से हरलीन देओल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। मुंबई की ओर से हेली मैथ्यूज और नेट साइवर ब्रंट ने 3-3 विकेट लिए।

    रिपोर्ट

    लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐसे लड़खड़ाई गुजरात टीम 

    गुजरात टीम ने पारी की पहली ही गेंद पर सोफिया डंकले (0) के रूप में पहला विकेट खो दिया। इसके बाद भी नियमित अंतराल में टीम विकेट खोती रही और अंत तक नहीं उबर सकी।

    मेघना (16), एश्ले गार्डनर (8), हेमलता (6), स्नेह राणा (20) और किम गार्थ (8) टीम को मंझदार में छोड़कर चलती बनीं।

    हरलीन ने 3 चौकों की मदद से 23 गेंदों में 22 रन बनाते हुए कुछ देर संघर्ष किया, लेकिन वह नाकाफी साबित हुआ।

    रिपोर्ट

    ऐसी रही मुंबई की बल्लेबाजी 

    मुंबई ने पारी के पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज (0) का विकेट गंवा दिया था।

    इसके बाद दूसरे विकेट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया (44) और ब्रंट (36) ने 62 गेंदों में 74 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला।

    इसके बाद टीम की ओर से दूसरी बड़ी साझेदारी (51 रन, 29 गेंद) कप्तान हरमनप्रीत और अमेलिया केर (19) के बीच हुई जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

    रिपोर्ट

    हरमनप्रीत कौर ने जमाया WPL में तीसरा अर्धशतक 

    हरमनप्रीत ने मंगलवार को WPL में अपना तीसरा अर्धशतक जमाया। इससे पूर्व उन्होंने गुजरात और यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ भी अर्धशतक जमाए थे।

    उन्होंने 170.00 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में ताबड़तोड़ 51 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के भी जमाए।

    WPL 2023 में अब तक 5 मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए उन्होंने 90.00 की औसत के साथ कुल 180 रन (लीग में पांचवें सर्वाधिक) बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात जायंट्स
    हरमनप्रीत कौर

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: RIC को क्यों जिंदा करना चाहता है रूस और भारत के लिए क्या हैं परेशानियां? रूस समाचार
    IPL 2025 में शानदार रहा प्रसिद्ध कृष्णा का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े प्रसिद्ध कृष्णा
    'महाभारत' होगी आमिर खान की आखिरी फिल्म? बोले- इसके बाद करने को कुछ बचेगा नहीं आमिर खान
    4 कंपनियों के पूंजीकरण में 1.01 लाख करोड़ का इजाफा, LIC को सबसे ज्यादा फायदा  शेयर बाजार समाचार

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL: यूपी ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानें प्लेइंग इलेवन और अन्य बातें दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: गुजरात बनाम बैंगलोर मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को दिया 212 का लक्ष्य, लैनिंग ने लगाया शानदार अर्धशतक दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वारियर्स को हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत, जानिए आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स

    मुंबई इंडियंस

    IPL 2023: मुंबई इंडियंस के कैमरून ग्रीन 13 अप्रैल तक नहीं कर सकेंगे गेंदबाजी, जानें कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI ने तेज की महिला IPL की तैयारी, टीमों की बोली लगाने के लिए ITT जारी BCCI
    राहुल द्रविड़ आज मना रहे अपना 50वां जन्मदिन, जानिए उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट

    गुजरात जायंट्स

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  महिला क्रिकेट
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई ने गुजरात को दिया 208 रनों का लक्ष्य, हरमनप्रीत ने लगाया अर्धशतक  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 143 रनों से हराया, जानिए आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    हरमनप्रीत कौर

    ऑस्ट्रेलिया पर शफाली वर्मा का बयान, कहा- पुरुषों के खिलाफ खेलने का होता है अहसास शफाली वर्मा
    चौथा टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय महिलाओं को 7 रन से हराया, जानिए जरूरी आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    ICC महिला टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शिखा पांडे की वापसी BCCI
    महिला क्रिकेट: दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025