NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सूजी बेट्स महिला टी-20 विश्व कप में 8 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
    अगली खबर
    सूजी बेट्स महिला टी-20 विश्व कप में 8 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं
    सूजी बेट्स महिला विश्व कप में आठ अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी हैं (फोटो: ट्विटर/@ICC)

    सूजी बेट्स महिला टी-20 विश्व कप में 8 अर्धशतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनीं

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 20, 2023
    01:09 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने सूजी बेट्स की शानदार अर्धशतक के दम पर श्रीलंका को महिला टी-20 विश्व कप में 102 रन से हरा दिया है।

    उन्होंने 49 गेंदों में छह चौकों की मदद से 56 रन बनाए। इसी के साथ महिला टी-20 विश्व कप में 8 अर्धशतक बनाने वाली सूजी पहली खिलाड़ी बनीं हैं।

    श्रीलंका की टीम मैच में सिर्फ 60 रन पर ऑलआउट हो गई।

    आइए हम उनके आंकड़े और मैच पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    मैच में क्या हुआ? 

    न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बेट्स ने पहले विकेट के लिए बर्नाडाइन बेजुइडेनहॉट (32) के साथ 46 रन और अमेलिया केर के साथ 110 रन की साझेदारी की। केर ने सबसे ज्यादा (66) रन बनाए।

    न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रन का स्कोर खड़ा किया।

    जवाब में श्रीलंका की टीम सिर्फ 60 रन पर ऑलआउट हो गई। लिया ताहुहू और केर को सबसे ज्यादा 2-2 विकेट मिले।

    आंकड़े

    बेट्स के टी-20 विश्व कप में आंकड़े 

    बेट्स ने इस टूर्नामेंट में अब तक 36 मैच खेले हैं और 32.30 की औसत से 1,066 रन बनाने में कामयाब रही हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन है।

    टूर्नामेंट के इतिहास में किसी अन्य बल्लेबाज ने 1,000 या उससे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं।

    4 मैचों में 137 रन के साथ 35 वर्षीय बेट्स मौजूदा टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक लगा चुकी हैं। वह दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली (146) उनसे आगे हैं।

    रन

    महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी 

    बेट्स 143 मैचों में 29.61 की औसत से 3,820 रन बना चुकी हैं। वह महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।

    ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग 3,346 रनों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

    बेट्स ने अपने टी-20 करियर में 25 अर्धशतक और 1 शतक लगाने में कामयाब रही हैं। केवल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर बेट्स से अधिक (149) टी-20 मैच खेलने में सफल रही हैं।

    टी-20 विश्व कप

    न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए कैसे क्वालीफाई कर सकता है? 

    ऑस्ट्रेलिया ग्रुप-A से सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब कड़ी टक्कर चल रही है।

    कीवी टीम लीग चरण के 4 मुकाबलों में 2 में जीत दर्ज कर चुकी है और उनका नेट रन रेट +0.138 का है।

    दक्षिण अफ्रीका को 3 मैचों में एक में जीत मिली है। उनका नेट रन रेट +0.685 का है।

    ऐसे में न्यूजीलैंड चाहेगा कि आखिरी लीग मैच में बांग्लादेश क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका को हरा दे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IRCTC के AI असिस्टेंट का उपयोग करके ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? जानिए तरीका IRCTC
    'सितारे जमीन पर': सबसे पहले इन 10 खास लोगों को दिखाई जाएगी फिल्म, क्या है योजना? आमिर खान

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला क्रिकेट विश्व कप में टीमों की संख्या बढ़ेगी, ICC ने किया ऐलान क्रिकेट समाचार
    विश्व कप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हैं कामिनी, जानें इनके बेहतरीन रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप 2022: पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, ICC ने जारी किया शेड्यूल क्रिकेट समाचार
    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम का ऐलान, मिताली राज करेंगी कप्तानी क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे ने जमाया वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट
    तीसरा वनडे: भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: तीसरे वनडे मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हार्दिक पांड्या

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    भारत बनाम श्रीलंका: गिल ने लगाया पांचवां वनडे अर्धशतक, भारत की मजबूत शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम
    कुशल मेंडिस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 27वीं बार शून्य पर आउट, नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड भारत बनाम श्रीलंका क्रिकेट
    भारत बनाम श्रीलंका: पथुम निसंका ने लगाया वनडे में पांचवां अर्धशतक, श्रीलंका के बाहर पहला भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम श्रीलंका: दसुन शनाका ने लगाया चौथा वनडे अर्धशतक, कठिन समय में आई शानदार पारी भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप: एश्ले गार्डनर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ झटके 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: एलिसा हीली ने लगाया 13वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  महिला टी-20 विश्व कप
    WPL नीलामी: इन 5 विदेशी खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली  विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL नीलामी: अंडर-19 महिला विश्व कप की इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली विमेंस प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025