LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप: बैबेट डी लीडे ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
लीडे ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@KNCBcricket)

महिला टी-20 विश्व कप: बैबेट डी लीडे ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jun 14, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 5वें मैच में नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम की बैबेट डी लीडे ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 50 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 8वां अर्धशतक साबित हुआ। उन्होंने फ्रेडरिक ओवरडाइक के साथ मिलकर 37 रन की उपयोगी साझेदारी भी की। उनकी पारी की मदद से डच टीम ने पहले खेलते हुए 139/8 का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

संघर्षपूर्ण रही डी लीडे की पारी 

नीदरलैंड ने जब 14 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब लीडे क्रीज पर आई। दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने एक छोर से निरंतर गिर रहे विकेटों के बीच पारी को संभालने का प्रयास किया। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 50 रन की पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुई। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके लगाए।

करियर 

ऐसा है डी लीडे का टी-20 करियर 

लीडे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नीदरलैंड की ओर से दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। उन्होंने 92 पारियों में 21.75 की औसत और 97.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 1675 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने नाबाद 82 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उनसे ज्यादा रन बनाने वाली नीदरलैंड की बल्लेबाज सिर्फ स्टेरे कैलिस (1,953) हैं।

Advertisement