LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराकर किया शानदार आगाज, ये बने रिकॉर्ड्स 
वेस्टइंडीज ने शानदार जीत दर्ज की (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराकर किया शानदार आगाज, ये बने रिकॉर्ड्स 

Jun 14, 2026
03:50 am

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ हेली मैथ्यूज की टीम ने इस टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में वेस्टइंडीज ने 19.5 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

लेखा-जोखा 

मैच का लेखा-जोखा

मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कीवी टीम के लिए ब्रुक हॉलिडे ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। मैडी ग्रीन ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और 35 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए आलिया एलीन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट अपने नाम किए। जवाब में कप्तान मैथ्यूज (48) और शेमेन कैंपबेल (90*) की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज को जीत मिल गई। न्यूजीलैंड ने 8 कैच छोड़े।

पहला

आलिया एलीन ने पहली बार लिया 4 विकेट हॉल

एलीन ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी रेट 6.80 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला 4 विकेट हॉल और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन भी रहा। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अब तक 10 मैच खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 27 की औसत से 5 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.10 की रही है। इस विश्व कप का यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा।

Advertisement

जानकारी

अमेलिया केर ने खेला अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 

साल 2016 में अपना अपना डेब्यू करने वाली न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर ने अपना 100वां टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला। न्यूजीलैंड के लिए ये उपलब्धि हासिल करने वाली केर छठी खिलाड़ी हैं। इस टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच (183) सूजी बेट्स ने खेले हैं।

Advertisement

पचासा

कैंपबेल ने खेली धमाकेदार पारी, पहला अर्धशतक जड़ा

कैंपबेल ने मैच में 62 गेंदों का सामना किया और 90 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 145.16 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही अर्धशतक रहा। वह आखिरी तक खेलीं और टीम को जीत दिलाने में सफल रहीं। उन्होंने मैथ्यूज के साथ 61 गेंदों में 74 रन की साझेदारी निभाई। डिएंड्रा डॉटिन के साथ उन्होंने 25 गेंदों में 40 रन की जोड़े।

सर्वश्रेष्ठ

कैंपबेल ने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनया

कैंपबेल ने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया। इस सूची में पहले स्थान पर डॉटिन हैं। उन्होंने 2010 के टी-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 45 गेंदों में 112* रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 7 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 248.88 की रही थी। उस मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से जीत मिली थी।

Advertisement