LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
भारत को मिली पहली हार (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स

Jun 21, 2026
10:24 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। मैनचेस्टर में खेले गए मैच में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 158/7 का स्कोर बनाया। जवाब में प्रोटियाज टीम ने मैरिजान कैप (81*) की बदौलत 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रहा रोचक मुकाबला

भारत ने पावरप्ले के बाद 59 रन तक स्मृति मंधाना (17) और यास्तिका भाटिया (15) के विकेट गंवाए। इसके बाद शफाली वर्मा ने 31 रन बनाए। मध्यक्रम में हरमनप्रीत कौर (24) और दीप्ति शर्मा (29) ने टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में लॉरा वोल्वार्ड्ट (20) के विकेट के पतन के बाद मैरिजान कैप और तजमिन ब्रिट्स (40) ने संघर्ष किया। अंत में क्लो ट्रायन ने 4 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाते हुए जीत में योगदान दिया।

हरमनप्रीत 

हरमनप्रीत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

हरमनप्रीत 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हरमनप्रीत के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच न्यूजीलैंड की सूजी बेटस (184) ने खेले हैं। पुरुषों में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (163) खेलने वाले खिलाड़ी हैं। यह बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत का 200वां मैच साबित हुआ। क्रिकबज के मुताबिक, महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत से ज्यादा कप्तानी सिर्फ इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज शार्लेट एडवर्ड्स (220) कर चुकी हैं।

Advertisement

श्री चरणी 

श्री चरणी ने की उम्दा गेंदबाजी

श्री चरणी ने अपना पहला और दक्षिण अफ्रीका की पारी के चौथे ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। अपने अगले ओवर में इस बाएं हाथ की स्पिनर ने 2 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी गेंद पर लॉरा वोल्वार्ड्ट और चौथी गेंद पर एनेरी डर्कसेन को पवेलियन की राह दिखाई। इस युवा गेंदबाज ने अपना दूसरा ओवर मेडन किया। अपने आखिरी ओवर में उन्होंने नादिन डी क्लर्क को बोल्ड किया। अपने 4 ओवर में उन्होंने 24 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

Advertisement

मैरिजान कैप 

मैरिजान कैप ने लगाया अपना छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक 

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने जब 25 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट गंवाया, तब कैप क्रीज पर आई। इस अनुभवी बल्लेबाज ने दबाव की घड़ी में भी अच्छी रन गति से बल्लेबाजी की और 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय का छठा अर्धशतक रहा। वह 45 गेंदों में 81 रन बनाकर नाबाद रही। उन्होंने ब्रिट्स के साथ मिलकर के 97 रन की साझेदारी की।

Advertisement