LOADING...
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी बनी

Jun 21, 2026
07:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचा है। दरअसल, वह 200 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी (पुरुष या महिला) बनी हैं। उन्होंने महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। बता दें कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अपनी चुनौती पेश कर रही है।

रिकॉर्ड्स 

हरमनप्रीत ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हरमनप्रीत के बाद दूसरे सबसे ज्यादा मैच न्यूजीलैंड की सूजी बेटस (184) ने खेले हैं। पुरुषों में आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग ने सबसे ज्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (163) खेलने वाले खिलाड़ी हैं। यह बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत का 200वां मैच है। क्रिकबज के मुताबिक, महिलाओं के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हरमनप्रीत से ज्यादा कप्तानी सिर्फ इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज शार्लेट एडवर्ड्स (220) कर चुकी हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

करियर 

ऐसा है हरमनप्रीत का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

पिछले महीने हरमनप्रीत 4,000 रन पूरे करने वाली तीसरी बल्लेबाज बनी थीं। उन्होंने अपने करियर में लगभग 30 की औसत से 4,100 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम 103 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 17 अर्धशतक हैं। उन्होंने 2009 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय की शुरुआत की थी। वह भारत की ओर से 164 वनडे और 7 टेस्ट भी खेल चुकी हैं।

Advertisement