Loading...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया, डैनी वायट-हॉज ने लगाया शतक 
इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया, डैनी वायट-हॉज ने लगाया शतक 

Jun 13, 2026
05:58 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। नैट साइवर-ब्रंट की कप्तानी वाली टीम ने अपने पहले मैच में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को 87 रन से हराया। ग्रुप-B के इस मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 219/1 का स्कोर बनाया, जिसमें डैनी वायट-हॉज ने शतक (105*) लगाया। जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 132 रन पर ही सिमट गई।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती इंग्लिश टीम 

इंग्लैंड से एमी जोन्स और वायट-हॉज ने पहले विकेट के लिए 135 रन जोड़े।

जोन्स 53 रन बनाकर पहले विकेट के रूप में आउट हुई।

बर्मिंघम में हुए मैच में वायट-हॉज ने शतक लगाया और साइवर-ब्रंट ने नाबाद 46 रन बनाते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

जवाब में श्रीलंका ने 37 रन तक विषमि गुणरत्ने (6), चमारी अट्टापट्टू (4) और इमेशा दुलानी (7) के विकेट गंवाए। फ्रेया कैंप (4/22) की घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई टीम सिमट गई।

शतक 

टी-20 विश्व कप में शतक लगाने वाली दूसरी इंग्लिश महिला बल्लेबाज 

वायट-हॉज ने 62 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा और टी-20 विश्व कप का पहला शतक साबित हुआ।

क्रिकइंफो के अनुसार, वह टूर्नामेंट के इतिहास में शतक लगाने वाली 7वीं बल्लेबाज बन गईं।

हीथर नाइट के बाद शतक लगाने वाली वायट-हॉज दूसरी इंग्लिश महिला खिलाड़ी भी हैं।

वायट-हॉज ने टी-20 कप के 30 मैचों में 25.78 की औसत से कुल 593 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड्स 

वायट-हॉज ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

टी-20 विश्व कप कप में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में वायट-हॉज तीसरे नंबर पर हैं।

साइवर-ब्रंट 41.26 की औसत से 784 रन बनाकर सबसे आगे हैं।

वहीं, शार्लेट एडवर्ड्स 36.57 की औसत से 768 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

वायट-हॉज ने जोन्स के साथ मिलकर टी-20 विश्व कप में किसी भी विकेट के लिए चौथी चौथी सबसे बड़ी साझेदारी (135 रन) की है।

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

साइवर-ब्रंट ने 3,000 टी-20 अंतरराष्ट्रीय रन

इंग्लैंड की कप्तान साइवर-ब्रंट अपने देश की दूसरी ऐसी बल्लेबाज बन गईं जिन्होंने महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन पूरे किए।

इस ऑल-राउंडर ने अपना 40वां रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

साइवर-ब्रंट ने नाबाद 46 रन बनाए, जिसमें एक छक्का और 6 चौके शामिल थे।

क्रिकइंफो के अनुसार, 138 मैचों की 132 पारियों में उन्होंने 29.47 की औसत से 3,006 रन बनाए।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3,000 रन बनाने वाली इंग्लैंड की दूसरी बल्लेबाज वायट-हॉज हैं।

कैंप 

कैंप ने चटकाए 4 विकेट  

कैंप महिलाओं के टी-20 विश्व कप में 4 विकेट लेने वाली इंग्लैंड की तीसरी गेंदबाज बन गईं।

वह इस सूची में हॉली कोल्विन (2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 4/9) और डैनी वायट-हॉज (2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4/11) के साथ शामिल हुई।

कैंप टी-20 विश्व कप में श्रीलंका महिला टीम के खिलाफ 4 विकेट लेने वाली छठी गेंदबाज भी बन गईं।

कैंप ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक 19.03 की औसत से 27 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT