LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की 
रोचक रहा मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

महिला टी-20 विश्व कप 2026: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की 

Jun 20, 2026
10:38 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 15वें मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 23 रन से हराते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की। साउथैम्पटन में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 6 विकेट खोकर 123 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तानी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 100/8 का स्कोर ही बना सकी। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला

बांग्लादेश ने 13 रन के स्कोर तक दिलारा अख्तर (5), जुवैरिया फिरदौस (7) और शर्मिन अख्तर (0) के विकेट गंवाए। मुश्किल घड़ी में निगार सुल्ताना (36) और शोर्ना अख्तर (39*) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान से मुनीबा अली (25) और गुल फिरोजा (23) ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद पाकिस्तान के विकेट निरंतर गिरते चले गए और टीम लक्ष्य से दूर रह गई।

सना 

फातिमा सना ने की उम्दा गेंदबाजी 

पाकिस्तान की ओर से फातिमा सना ने किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने 4 ओवर में 4.50 की इकॉनमी रेट से 18 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। इस बीच उन्होंने एक ओवर मेडन भी किया। उनके नाम अब 61 मैचों में 25.56 की औसत और 20.56 की इकॉनमी रेट के साथ 55 विकेट हो गए हैं। वह पाकिस्तान की ओर से इस प्रारूप में 7वें सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज हैं।

Advertisement

शांजिदा अख्तर मेघला

शांजिदा अख्तर मेघला और नाहिदा अख्तर ने लिए 3-3 विकेट 

बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अख्तर सबसे सफल गेंदबाज रही। उन्होंने अपने 4 ओवर में 18 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। बाएं हाथ की स्पिनर शांजिदा अख्तर मेघला ने अपने 4 ओवर में 21 रन देते हुए 3 विकेट लिए। यह उनका पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस स्पिनर ने अब तक 28 मैचों में 16.90 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।

Advertisement

अंक तालिका 

अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंची बांग्लादेश

ग्रुप-A में मौजूद बांग्लादेशी टीम की यह 3 मैचों के बाद दूसरी जीत है। इसके साथ ही बांग्लादेश अब अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। इस ग्रुप से ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम शीर्ष पर है, जिसने अपने शुरुआती तीनों मैच जीते हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम दूसरे पायदान पर है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने अब तक के दोनों मुकाबले जीते हैं।

Advertisement