NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप 2024: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा संशोधित कार्यक्रम
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा संशोधित कार्यक्रम
    3 अक्टूबर को शुरू होगा विश्व कप (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

    महिला टी-20 विश्व कप 2024: 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, जानिए पूरा संशोधित कार्यक्रम

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 26, 2024
    08:57 pm

    क्या है खबर?

    इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सोमवार को महिलाओं के टी-20 विश्व कप 2024 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है।

    इसकी शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी, जिसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ग्रुप-A में रखा गया है। भारत के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें हैं।

    भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से करेगी और फाइनल मैच 20 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

    प्रारूप 

    प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में करेंगी प्रवेश 

    कुल 10 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-B में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड महिला क्रिकेट टीम को रखा गया है।

    प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज में 4 मैच खेलेगी। इसमें प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष 2 टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी।

    17 और 18 अक्टूबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे और अंत में 20 अक्टूबर को खिताब मुकाबला खेला जाएगा।

    दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के लिए आरक्षित दिन नहीं रखे गए हैं।

    कार्यक्रम 

    3 अक्टूबर को शुरू होगा विश्व कप 

    3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह

    3 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका, शारजाह

    4 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

    4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

    5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह

    5 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका, शारजाह

    6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई

    6 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

    7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

    8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, शारजाह

    9 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

    कार्यक्रम 

    17 अक्टूबर को खेला जाएगा पहला सेमीफाइनल 

    9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका, दुबई

    10 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह

    11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, दुबई

    12 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, शारजाह

    12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका, दुबई

    13 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह

    13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शारजाह

    14 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

    15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

    17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, दुबई

    18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, शारजाह

    20 अक्टूबर: फाइनल, दुबई

    इतिहास

    ऑस्ट्रेलिया रही है इतिहास की सबसे सफल टीम 

    यह महिलाओं के टी-20 विश्व कप का नौवां संस्करण खेला जाएगा।

    इस विश्व कप के इतिहास की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम है, जिसने 6 बार (2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023) खिताब पर कब्जा जमाया है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा वेस्टइंडीज और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने 1-1 बार खिताब जीता है।

    दिलचस्प रूप से अब तक भारतीय टीम कभी इस टूर्नामेंट को नहीं जीत सकी है। 2020 में भारत उपविजेता रहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 क्रिकेट
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड ने घोषित की अपनी टीम, इन खिलाड़ियों को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    IPL में LSG और MI का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए IPL 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम से हो सकते हैं बाहर, जानिए उनके आंकड़े  स्टीव स्मिथ
    KKR बनाम MI: वरुण चक्रवर्ती ने की IPL 2024 में अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े  वरुण चक्रवर्ती

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, बने ये बड़े रिकॉर्ड्स मिताली राज
    महिला क्रिकेट विश्व कप: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: वेस्टइंडीज के खिलाफ मंधाना-हरमनप्रीत ने लगाए शतक, भारत ने बनाए 317 रन क्रिकेट समाचार

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    भारत की पहली पारी में एश्ले गार्डनर ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: ताहलिया मैकग्राथ ने बनाया टेस्ट करियर का सर्वाधिक स्कोर, जानिए उनके आंकड़े ताहलिया मैकग्राथ
    महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने बनाई मैच पर पकड़, ऐसा रहा तीसरा दिन ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्नेह राणा ने की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए इतने विकेट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड की क्रिकेट टीम घोषित, जोफ्रा आर्चर की हुई वापसी इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित, संजू सैमसन को मिला मौका टी-20 विश्व कप 2024
    ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  संजू सैमसन
    IPL 2024: KKR के हर्षित राणा पर लगा 1 मैच का प्रतिबंध, जानिए कारण कोलकाता नाइट राइडर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025