NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी
    अगली खबर
    विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी
    स्मृति मंधाना और शफाली वर्मा को मिली बड़ी धनराशि (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 13, 2023
    08:12 pm

    क्या है खबर?

    विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में कई खिलाड़ियों की किस्मत खुल गई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। वह उद्घाटन संस्करण की नीलामी में सबसे ज्यादा रुपयों में बिकने वाली खिलाड़ी बन गई है।

    उनके अलावा भी कई खिलाड़ियों पर पैसे की जमकर बारिश देखने को मिली है।

    आइए इस बीच उन भारतीय खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिन पर सबसे ज्यादा बोली लगी।

    #1 

    स्मृति मंधाना 

    WPL की नीलामी में सबसे पहली बोली मंधाना के नाम पर लगी और उनको खरीदने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जबरदस्त होड़ देखने को मिली।

    50 लाख की बेस प्राइज वाली मंधाना को आखिरकार RCB ने 3.40 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ लिया।

    बता दें, मंधाना ने 112 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों 27.32 की औसत और 123.13 की स्ट्राइक रेट से 2,651 रन बनाए हैं।

    #2 

    दीप्ति शर्मा 

    मार्की खिलाड़ियों की दूसरी सूची में सबसे पहले दीप्ति शर्मा के नाम पर बोली लगाई गई और उन पर कई टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। आखिरकार यूपी वारियर्स (UPW) ने 2.6 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया।

    उन्हें विश्व भर की तमाम टी-20 लीग में खेलने का अनुभव है।

    उन्होंने 87 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 914 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में भी उन्होंने 6.08 की इकॉनमी रेट के साथ 96 विकेट ले लिए हैं।

    #3 

    जेमिमा रोड्रिग्ज 

    बीते रविवार को महिला टी-20 विश्व कप में शानदार अर्धशतकीय पारी (53*) खेलने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज को आज नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनके पीछे DC के अलावा MI और UPW ने भी दिलचस्पी दिखाई।

    जेमिमा ने 76 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 30.71 की औसत के साथ 1,628 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 अर्धशतक लगाए हैं और उनका स्ट्राइक-रेट 113.44 का रहा है।

    #4 

    शफाली वर्मा 

    भारतीय सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा को DC ने दो करोड़ रुपये में खरीद लिया। उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपये निर्धारित था। DC के अलावा RCB और MI ने उनको खरीदने की कोशिश की।

    उन्होंने अब तक 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 134.53 की स्ट्राइक रेट से 1,231 रन बनाए हैं।

    शफाली की कप्तानी में भारतीय अंडर-19 टीम ने हाल ही में टी-20 विश्व कप भी जीता था और इसमें उनका प्रदर्शन भी उम्दा रहा था।

    #5 

    ऋचा घोष 

    भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष को RCB ने 1.9 करोड़ रुपये में अपने साथ शामिल किया। वह अब तक की नीलामी में सबसे महंगी विकेटकीपर रही हैं।

    उन्होंने अपने युवा करियर में अपनी आक्रामक शैली से प्रभावित किया है।

    19 वर्षीय ऋचा ने 31 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24.10 की औसत और 135.50 की स्ट्राइक रेट से 458 रन बना लिए हैं। इस बीच 44* उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।

    #6 

    पूजा वस्त्रकार 

    पूजा वस्त्रकर को WPL की नीलामी में MI ने 1.90 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। MI के अलावा DC और UPW ने उनको खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

    वस्त्रकर ने 2018 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। वे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुकी हैं। 23 साल की वस्त्रकर ने अब तक 72 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह 50 से अधिक विकेट हासिल कर चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    स्मृति मंधाना

    ताज़ा खबरें

    आर माधवन इन धारावाहिकों से छोटे पर्दे पर छाए, एक में 'घर जमाई' बन लूटी वाहवाही आर माधवन
    मई में UPI के इस्तेमाल में हुआ जबरदस्त इजाफा, जानिए कितने करोड़ का हुआ लेन-देन  UPI
    किआ ने मई में बेची 22,000 से ज्यादा गाड़ियां, जानिए फायदा हुआ या नुकसान  किआ मोटर्स
    मई में GST संग्रह में हुआ 16.4 प्रतिशत का इजाफा, जानिए कितना जमा हुआ  GST

    महिला क्रिकेट

    महिला टी-20 विश्व कप में इन प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी खास नजर  महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय महिला क्रिकेट टीम से जुड़े प्रमुख आंकड़ों पर एक नजर महिला टी-20 विश्व कप
    महिला टी-20 विश्व कप: रेणुका सिंह का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रेणुका सिंह
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: BCCI ने जारी की खिलाड़ियों की नीलामी सूची, जानिए अहम बातें क्रिकेट समाचार

    विमेंस प्रीमियर लीग

    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: गुजरात जायंट्स को मिला मुख्य कोच, जानिए कौन हैं राचेल हेन्स  मिताली राज
    विमेंस प्रीमियर लीग: मुंबई ने कोचिंग स्टाफ का किया ऐलान, झूलन गोस्वामी को दो बड़ी जिम्मेदारी  झूलन गोस्वामी
    WPL: लखनऊ की फ्रेंचाइजी का नाम होगा यूपी वारियर्ज, जॉन लेविस को बनाया गया हेडकोच महिला क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराया, ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन  टेस्ट क्रिकेट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने लगाया दोहरा शतक, सौराष्ट्र को दिलाई बढ़त  रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अर्पित वासवदा ने कर्नाटक के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, रोचक रहा चौथा दिन  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप: भारतीय टीम को झटका, स्मृति मंधाना पाकिस्तान के खिलाफ मैच से बाहर  महिला टी-20 विश्व कप

    स्मृति मंधाना

    विमेंस टी-20 चैलेंज: ट्रेलब्लेजर्स ने वेलोसिटी को हराया, फाइनल में नहीं बना सकी जगह क्रिकेट समाचार
    दूसरे टी-20 में श्रीलंका को हराकर भारतीय महिलाओं ने ली अजेय बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दूसरे वनडे में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराया, सीरीज में बनाई अजेय बढ़त भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    ICC वनडे रैंकिंग: हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना को हुआ फायदा क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025