LOADING...
महिला वनडे विश्व कप: सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं भारतीय बल्लेबाज, शीर्ष पर है ये दिग्गज 
मिताली राज का बल्ला विश्व कप में गरजता था (तस्वीर: एक्स/ICC)

महिला वनडे विश्व कप: सबसे ज्यादा रन बनाने वालीं भारतीय बल्लेबाज, शीर्ष पर है ये दिग्गज 

Sep 16, 2025
06:36 pm

क्या है खबर?

महिलाओं के वनडे विश्व कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों का दमखम हमेशा देखने लायक रहा है। यहां कई दिग्गजों ने अपने बल्ले से ऐसा कमाल किया कि विरोधी टीमों के लिए मैच जीतना नामुमकिन हो गया। किसी ने तूफानी शतक जड़े तो किसी ने धैर्यपूर्ण पारी से टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।

#1

मिताली राज (1,321 रन) 

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम की पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज हैं। उन्होंने साल 2000 के वनडे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2022 में इस टूर्नामेंट में खेलती हुई नजर आईं थीं। उन्होंने 38 मुकाबले खेले थे और इसकी 36 पारियों में 47.71 की औसत से 1,321 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 शतक और 11 अर्धशतक निकले थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन रहा था।

#2

हरमनप्रीत कौर (876 रन) 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला साल 2009 में खेला था। इस खिलाड़ी ने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 51.52 की औसत से 876 रन बनाने में सफल रहीं हैं। इस स्टार खिलाड़ी के बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 171* रन रहा है।

#3

अंजुम चोपड़ा (619 रन) 

भारतीय टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अंजुम चोपड़ा इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 1997 के वनडे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला खेला था। आखिरी बार वह 2009 विश्व कप में खेलते हुईं नजर आईं थी। उन्होंने 26 मुकाबले खेले थे और इसकी 24 पारियों में 29.47 की औसत से 619 रन बनाने में सफल रहीं थीं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा था।

#4

अंजू जैन (570 रन) 

चौथे स्थान पर भारतीय टीम की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अंजू जैन हैं। उन्होंने वनडे विश्व कप में अपना पहला मुकाबला साल 1993 में खेला था। आखिरी बार वह 2005 में खेलते हुए नजर आईं थीं। उन्होंने 24 मुकाबले खेले थे और इसकी 24 पारियों में 28.50 की औसत से 570 रन बनाने में सफल रहीं थीं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84* रन रहा था।