विंबलडन 2026: यानिक सिनर ने फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराते हुए जीता खिताब
क्या है खबर?
विंबलडन 2026 के पुरुष एकल के फाइनल में इटली के यानिक सिनर ने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 4 सेट तक चले मुकाबले में 6-7, 7-6, 6-3, 6-4 से हराते हुए खिताब जीता। सिनर ने पहला सेट गंवाने के बावजूद दमदार वापसी की और लगातार दूसरे साल विंबलडन को अपने नाम किया। इसके साथ ही यह सिनर का कुल 5वां ग्रैंड स्लैम है। दूसरी तरफ ज्वेरेव अपने पहले विंबलडन खिताब को जीतने से चूक गए।
फाइनल
रोचक रहा फाइनल मुकाबला
सेंटर कोर्ट में ज्वेरेव और सिनर के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। ज्वेरेव ने पहले सेट का टाईब्रेक जीतकर बढ़त बनाई, लेकिन सिनर ने दूसरे सेट के टाईब्रेक में शानदार वापसी करते हुए मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। इसके बाद अगले 2 सेट को सिनर ने जीतते हुए ज्वेरेव के खिलाफ अपना वर्चस्व स्थापित किया। आखिरकार उन्होंने दमदार सर्विस और बेहतरीन रैलियों के दम पर मैच में बाजी मारी।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Winning here marks greatness. Defence leaves no doubt.
— Wimbledon (@Wimbledon) July 12, 2026
Jannik Sinner is the 2026 Gentlemen's Singles Champion. #Wimbledon pic.twitter.com/q6nsk2PYiK
ग्रैंड स्लैम
सिनर ने जीता कुल 5वां ग्रैंड स्लैम
सिनर इससे पहले 2025 के विंबलडन को जीत चुके थे। इटली के इस स्टार खिलाड़ी ने 2 ऑस्ट्रेलियाई ओपन (2024 और 2025) भी जीते हुए हैं। इनके अलावा 2024 में US ओपन भी जीता था। सिनर अब तक ग्रैंड स्लैम में सिर्फ फ्रेंच ओपन नहीं जीत सके हैं। वह 2025 के रोलां गैरां में उपविजेता रहे थे। तब फाइनल में उन्हें कार्लोस अल्कराज ने 4-6, 6-7, 6-4, 7-6, 7-6 से हराया था।
सफर
सिनर ने सेमीफाइनल में जोकोविच को दी थी मात
पहला दौर: मियोमिर केचमानोविच को 4-6, 6-3, 6-7(6-8), 6-2, 6-3 से हराया। दूसरा दौर: नूनो बोर्गेस को 7-6(7-4), 7-6(7-2), 6-4 से हराया। तीसरा दौर: जेंसन ब्रूक्सबी को 6-4, 6-3, 6-4 से हराया। राउंड ऑफ-16: शिन्तारो मोचिजुकी को 6-3, 7-6(7-0), 6-3 से मात दी। क्वार्टरफाइनल: यान-लेनार्ड स्ट्रफ को 7-5, 7-6(7-4), 6-3 से हराया। सेमीफाइनल: 7 बार के विंबलडन चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 6-4, 6-4 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई।
ज्वेरेव
ज्वेरेव का ऐसा रहा सफर
पहला दौर: अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को 6-4, 6-7(8-10), 7-6(7-5), 7-6(7-0) से हराया। दूसरा दौर: वैलेंटिन रोयर को 6-1, 6-3, 7-6(7-3) से मात दी। तीसरा दौर: मार्कोस गिरोन को 6-2, 7-6(7-4), 6-4 से हराया। राउंड ऑफ-16: जिरी लेहेच्का को 6-4, 7-5, 6-3, 7-6(8-6) से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। क्वार्टरफाइनल: टेलर फ्रिट्ज को 6-4, 6-4, 6-2 से हराया। सेमीफाइनल: ब्रिटेन के आर्थर फेरी को 7-6(7-0), 6-2, 6-4 से हराकर पहली बार विंबलडन फाइनल में प्रवेश किया।