LOADING...
पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी भारतीय टीम? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया अहम बयान
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने पर दिया अहम बयान

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी भारतीय टीम? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया अहम बयान

Feb 14, 2026
06:17 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम रविवार (15 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अहम मुकाबला खेलने उतरेगी। इस मुकाबले का पूरी दुनिया बेसब्री से इंतजार कर रही है। ऐसे में मैच की पूर्व संध्या पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अहम बयान दिया है। उन्होंने मैच में अभिषेक शर्मा की वापसी और पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलने पर भी बात की है।

सवाल

क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाएगी भारतीय टीम? 

मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलने के सवाल पर सूर्यकुमार ने कहा, "हाथ मिलाने की बात कल पर छोड़ दो। आज रात चैन से सोओ। 24 घंटे इंतजार कीजिए।" अभिषेक शर्मा के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने के सवाल पर उन्होंने कहा, "अभिषेक पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं और प्लेइंग इलेवन में वापसी कर सकते हैं। अगर पाकिस्तानी कप्तान आघा सलामान भी चाहतें है कि अभिषेक इस मैच में खेलें, तो वह खेलेंगे।"

तैयारी

पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार?

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बाद टीम की रणनीति पर उन्होंने कहा, "हम सभी मैचों के लिए तैयार थे। इस मैच के लिए भी हमारी फ्लाइट बुक हो चुकी थी। हमारा पूरा ध्यान तैयारी पर था।" मैच के दबाव पर उन्होंने कहा, "दबाव हमेशा रहता है। भारत-पाकिस्तान का मैच और भी खास होता है। दबाव में रहना इंसान की फितरत है क्योंकि यह कोई आम मैच नहीं है। हम उनके साथ अक्सर नहीं खेलते हैं।"

Advertisement

उस्मान

सूर्यकुमार ने उस्मान तारिक पर दिया अहम बयान

पाकिस्तानी गेंदबाज उस्मान तारीक पर सूर्यकुमार ने कहा, "अगर कोई सवाल सिलेबस के बाहर भी हो तो आप उसे छोड़ नहीं सकते। वह एक अलग ही व्यक्तित्व के धनी हैं, लेकिन हम उनके (उस्मान) सामने आत्मसमर्पण नहीं कर सकते। हम सभी बहुत उत्साहित हैं।" मौसम पर उन्होंने कहा, "मौसम हमारे नियंत्रण में नहीं है। अच्छा क्रिकेट खेलना ही हमारे बस में है। हमारे देश में भी ऐसी ही विकेटें हैं। हम यहां की परिस्थितियों से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं।"

Advertisement

संयोजन

क्या कुलदीप यादव होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा? 

सूर्यकुमार ने भारतीय टीम के मैच में संयोजन पर कहा, "गेंदबाजी का सही संयोजन तय करना मुश्किल है, लेकिन जो संयोजन हमारे लिए कारगर साबित हुआ है, वह एशिया कप जैसी ही स्थिति है। इसलिए हम शायद इसी संयोजन के साथ मैदान में उतरेंगे।" स्पिनर कुलदीप यादव के खेलने के सवाल पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "क्या आप चाहते हैं कि वह खेलें? ठीक है, तो वह खेलेंगे।" यह कुलदीप के खेलने का संकेत माना जा रहा है।

Advertisement