क्या दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर जीत से WTC फाइनल की दौड़ में भारत होगा फायदा?
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में मजबूत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक पारी और 31 रनों से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल का समीकरण दिलचस्प बना दिया है। पैट कमिंस की अगुवाई वाली कंगारू टीम की इस चक्र के 12 मैचों में केवल तीसरी हार है। इस हार के बाद भी ऑस्ट्रेलिया नंबर-1 पर काबिज है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की इस जीत ने भारतीय टीम के लिए फाइनल की राह को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
अंक तालिका
WTC अंक तालिका की मौजूदा स्थिति
इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका WTC की अंक तालिका में 66.67 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया 9 जीत और 3 हार के बाद 75 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष पर है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 72.22 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान, बांग्लादेश 55.56 प्रतिशत अंको के साथ चौथे, भारतीय क्रिकेट टीम 51.52 प्रतिशत अंको के साथ 5वें, इंग्लैंड क्रिकेट टीम 38.54 प्रतिशत अंकों के साथ छठे और श्रीलंका 33.33 अंकों के साथ 7वें स्थान पर हैं।
समीकरण
भारतीय टीम के लिए अब क्या हैं समीकरण?
भारतीय टीम के पास अब भी फाइनल में पहुंचने मौका है। उसे कुल 7 टेस्ट मैच और खेलने हैं, जिसमें से 2 न्यूजीलैंड के खिलाफ और 5 घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने हैं।
फाइनल की दौड़ में न्यूनतम 60 अंक प्रतिशत तक पहुंचने के लिए भारत को बचे हुए 7 मैचों में न्यूनतम 62 अंक हासिल करने होंगे।
इससे साफ है कि भारतीय टीम अब अपने शेष 7 मैचों में से 2 से ज्यादा मैच नहीं हार सकती।
जानकारी
अन्य टीमों पर निर्भरता
भारतीय टीम के लिए सिर्फ अपनी जीत काफी नहीं होगी। भारत को दुआ करनी होगी कि शीर्ष 3 टीमों (ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका) में से कम से कम 2 टीमें अपने आगामी मुकाबलों में आवश्यक रूप से अंक गंवाएं।
सवाल
क्या 60 अंक प्रतिशत पर्याप्त होंगे?
इतिहास को देखें तो WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए 60 का अंक प्रतिशत भी कम पड़ सकता है।
पिछले WTC चक्र में फाइनल खेलने वाली दोनों टीमों का अंक प्रतिशत क्रमश: 69.44 (दक्षिण अफ्रीका) और 67.54 (ऑस्ट्रेलिया) था।
ऐसे में भारत को हर हाल में अपने सारे घरेलू मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे।
अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज बांग्लादेश भी फाइनल की दौड़ में है। वह उलटफेर कर सकती है।