क्या रोहित शर्मा विश्व कप 2027 में होंगे टीम का हिस्सा? मुंबई बैठक में होगा फैसला
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष अधिकारी गुरुवार (3 सितंबर) को मुंबई में अहम बैठक करने वाले हैं, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है। इस बीच खबर है कि भारतीय कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता अजित अगरकर की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर भी स्पष्टता सामने आ जाएगी। बता दें कि रोहित के वनडे विश्व कप 2027 तक खेलने को लेकर के कई अटकलें लगाई जा रही हैं।
बैठक
रोहित के भविष्य पर होगी चर्चा
क्रिकबज के मुताबिक, इस बैठक में गंभीर और अगरकर के अलावा कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के जुड़ने की उम्मीद है।
हाल ही में जब यह खबर आई थी कि चयनकर्ता रोहित को विश्व कप के लिए नहीं चाहते और लॉर्ड्स का वनडे उनका आखिरी मैच हो सकता है, तो BCCI ने इसका खंडन किया था।
सचिव देवजीत सैकिया समेत बोर्ड ने साफ कहा था कि रोहित की संन्यास की कोई आधिकारिक बात नहीं हुई है।
आंकड़े
विश्व कप में कैसे हैं रोहित शर्मा के आंकड़े?
रोहित ने 2015 से लेकर 2023 के बीच हुए तीनों विश्व कप में हिस्सा लिया था।
उन्होंने इस टूर्नामेंट में 60.57 की औसत के साथ 28 पारियों में 1,575 रन बनाए थे।
इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 100 से अधिक की रही थी।
क्रिकइंफो के मुताबिक, रोहित ने विश्व कप में 7 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।