Loading...
क्या वनडे विश्व कप 2027 की टीम में होंगे गुरनूर बरार? आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया
गुरनूर ने दूसरे वनडे में लिए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

क्या वनडे विश्व कप 2027 की टीम में होंगे गुरनूर बरार? आकाश चोपड़ा ने दी प्रतिक्रिया

Nov 08, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शुरुआती 2 वनडे जीतकर 5 मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-0 से बढ़त बनाई हुई है। न्यूजीलैंड दौरे पर गुरनूर बरार ने कमाल की गेंदबाजी की है। उन्होंने वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में 4 विकेट लिए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सामने कड़ी चुनौती पेश की है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने उनकी गेंदबाजी की तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

बयान 

अपने लंबे कद का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं गुरनूर - आकाश चोपड़ा 

चोपड़ा ने क्रिकइंफो से कहा, "अगर भारत 4 तेज गदंबाजो के साथ खेल रहा है, तो गुरनूर को आखिरी में मौका मिलता है। वनडे में अच्छी बात यह है कि 2 नई गेंदें होती हैं, इसलिए गेंद बहुत पुरानी नहीं होती। गुरनूर डेक पर जोर से मारते हैं और उनका आर्म एक्शन काफी ऊंचा है। रिलीज पॉइंट ऊंचा होने की वजह से गेंद अच्छी उछाल लेती है। उन्होंने टॉम लैथम और ग्लेन फिलिप्स दोनों को शॉर्ट-पिच गेंदों पर आउट किया।"

बयान 

गुरनूर की उछाल लेती हुई गेंदों से बल्लेबाजों को होती है परेशानी- आकाश चोपड़ा 

चोपड़ा ने आगे कहा, "बल्लेबाज के नजरिए से देखा जाय तो उन्हें लगता है कि गेंद जहां जाकर खत्म हुई, वहां उनकी उम्मीद नहीं थी। लंबाई देखने पर ऐसा भी प्रतीत होता है कि गेंद सही जगह पर पिच नहीं हुई है। ये थोड़ी छोटी लंबाई की गेंदें हैं, लेकिन ये तेजी से और अजीब तरीके से उछल रही हैं, जिससे बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है।"

ADVERTISEMENT

विश्व कप 

क्या विश्व कप टीम में चुने जाएंगे गुरनूर?

चोपड़ा का मानना है कि गुरनूर का वनडे विश्व कप 2027 में जगह बनाना मुश्किल है।

उन्होंने आगे कहा, "प्रसिद्ध कृष्णा भी मौजूद हैं। जब मैं कागज में टीम बनाता हूं तो लगता है कि इनमें से एक ही जगह बनाएगा, क्योंकि दोनों ही अच्छे बल्लेबाज नहीं हैं। इस संयोजन में अर्शदीप सिंह सबको पीछे छोड़ देंगे क्योंकि वे बाएं हाथ के हैं। जसप्रीत बुमराह तो तय हैं।"

उन्होंने मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अंशुल काम्बोज को भी दावेदार बताया।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन 

ऐसा है गुरनूर का वनडे करियर 

गुरनूर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 30 रन पर 4 विकेट लिए थे।

गुरनूर ने इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ धर्मशाला में अपना वनडे डेब्यू किया था।

उन्होंने अब तक 11 वनडे मैचों में 31.19 की औसत और 6.52 की इकॉनमी रेट के साथ 21 विकेट लिए हैं।

इस बीच उन्होंने अब तक कोई 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।

ADVERTISEMENT