NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा?
    खेलकूद

    IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा?

    IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा?
    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 05, 2022, 11:40 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL: क्या इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स लेंगे नीलामी का हिस्सा?
    बेन स्टोक्स ने अपने IPL करियर में अब तक 43 मैचों में 920 रन बनाए हैं (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    अगले महीने होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी भले ही छोटी हो, लेकिन इसमें स्टार पावर की कमी नहीं होगी। 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली नीलामी में कई स्टार खिलाड़ियों के नामांकन की उम्मीद है। नामांकन में सबसे बड़ा नाम बेन स्टोक्स का हो सकता है, जो वर्तमान में खेल के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडरों में से एक हैं। हालांकि स्टोक्स ने साल की शुरुआत में मेगा नीलामी में भाग नहीं लिया था। आइये जानते हैं स्टोक्स के आंकड़े।

    स्टोक्स के भाग लेने पर असमंजस की स्थिति

    स्टोक्स IPL के अगले सीजन में भाग ले पाएंगे या नहीं यह फिलहाल तय नहीं है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज 16 जून से शुरू होगी। वहीं IPL के मई के अंत या जून की शुरुआत में समाप्त होने की संभावना है। ऐसे में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के लीग में भाग लेना बहस का मुद्दा बना हुआ है। स्टोक्स, इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से एशेज ट्रॉफी वापस लेने की कोशिश करेगी।

    नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

    स्टोक्स और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है। वैसे इस नीलामी में कई बड़े स्टार्स के शामिल होने की उम्मीद है। सैम कुर्रन और कैमरून ग्रीन इस बार आकर्षण का केंद्र होंगे। हाल के मैचों में इन दोनों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। कुर्रन ने पाकिस्तान दौरे और विश्व कप में यादगार प्रदर्शन किया है। ग्रीन ने भारत दौरे पर टी-20 सीरीज में दो तूफानी अर्धशतक जमाए थे।

    स्टोक्स के IPL आंकड़े

    स्टोक्स ने अपने IPL करियर में अब तक 43 मैच खेले हैं। 42 पारियों में उन्होंने 25.56 की औसत और 134.05 की स्ट्राइक रेट से 920 रन बनाए हैं। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में स्टोक्स के नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं। लीग में उनके नाम 8.56 की इकॉनमी के साथ 28 विकेट भी दर्ज हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 का रहा है। सीमित ओवर क्रिकेट में स्टोक्स गेंद और बल्ले से समान रूप से उपयोगी हैं।

    महंगे खिलाड़ियों को छोड़कर मजबूत टीम बनाना चाहती है पंजाब किंग्स

    IPL नीलामी में पंजाब किंग्स (PK) बड़ी राशि के साथ उतर सकती है। फ्रेंचाइजी ने नीलामी से पूर्व कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिटेन नहीं करने का निर्णय लिया है। इनमें मयंक अग्रवाल (12 करोड़), शाहरुख खान (9 करोड़) और ओडियन स्मिथ (6 करोड़) जैसे नाम शामिल हैं। नवनियुक्त कप्तान शिखर धवन और कोच ट्रेवर बेलिस नए सिरे से टीम तैयार करने में जुटे हैं। संभावना है कि वे कुछ ऑलराउंडर्स पर भरोसा दिखाएंगे।

    नीलामी का स्थान फिलहाल तय नहीं

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन नहीं किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची सौंपने को कहा है। विभिन्न फ्रेंचाइजी कुछ महंगे खिलाड़ियों को छोड़कर उनकी जगह युवा खिलाड़ियों को खरीदने के बारे में सोच रही है। इस साल फ्रेंचाइजी की खर्च सीमा में 5 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। BCCI ने फिलहाल नीलामी की जगह तय नहीं की है। पूर्व में इस्तांबुल के नाम की चर्चा थी, लेकिन इसकी संभावना कम है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    बेन स्टोक्स

    ताज़ा खबरें

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले पिच को लेकर शुरू हुआ विवाद, दोनों तरफ से तेज हुई बयानबाजी    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: 4K में होगा डिजिटल प्रसारण, BCCI ने JIO को दी स्वीकृति BCCI
    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स

    BCCI

    एशिया कप 2023: श्रीलंका या UAE में शिफ्ट हो सकता है टूर्नामेंट- रिपोर्ट  भारत बनाम पाकिस्तान
    4 मार्च से शुरू होगी महिला प्रीमियर लीग, मुंबई में खेले जाएंगे सभी मुकाबले  महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी: 53 दिनों के संघर्ष के बाद तय हुए चारों सेमीफाइनलिस्ट, जानिए अहम बातें  रणजी ट्रॉफी
    महिला टी-20 विश्व कप 2023 ये जुड़ी अहम जानकारी, जानिए किस टीम का पलड़ा सबसे भारी महिला टी-20 विश्व कप
    ऑस्ट्रेलिया का माइंड गेम: ग्रेग चैपल ने भारतीय टीम को बताया कमजोर, कहा- हराना है आसान भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    छठे नंबर पर विश्व के सबसे सफल बल्लेबाज हैं धोनी, उनके नाम हैं ये रिकॉर्ड्स एमएस धोनी

    बेन स्टोक्स

    बेन स्टोक्स चुने गए 'ICC टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर', जानिए कैसा रहा प्रदर्शन  ICC अवार्ड्स
    बेन स्टोक्स संन्यास खत्म करके वनडे विश्व कप खेलना चाहें तो खुले हैं दरवाजे- इंग्लैंड हेडकोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    ECB का 'द हंड्रेड' को सफल बनाने के लिए प्रलोभन, चुनिंदा क्रिकेटर्स को देगा अतिरिक्त पैसा जोफ्रा आर्चर
    ECB ने नील किलीन को नियुक्त किया इंग्लैंड क्रिकेट टीम का नया तेज गेंदबाजी कोच इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023