LOADING...
क्या इस साल होगा अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू? रोहित शर्मा ने दिया जवाब
अर्जुन लगातार बने हुए हैं मुंबई का हिस्सा (फोटो: इंस्टाग्राम/@arjuntendulkar24)

क्या इस साल होगा अर्जुन तेंदुलकर का IPL डेब्यू? रोहित शर्मा ने दिया जवाब

Mar 29, 2023
07:22 pm

क्या है खबर?

महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 2 सीजन से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का हिस्सा हैं, लेकिन अब तक अपना डेब्यू नहीं कर सके हैं। इस सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने उनको लेकर एक बड़ी अपडेट दी है। रोहित ने कहा कि इस सीजन अर्जुन के चाहने वाले उनके डेब्यू की उम्मीद कर सकते हैं। रोहित ने इशारों में बड़ी बात कही है।

करियर

पिछले साल ही किया था अर्जुन ने घरेलू क्रिकेट में डेब्यू

23 साल के अर्जुन ने पिछले साल घरेलू क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था। मुंबई की टीम में जगह नहीं मिलने के कारण वह गोवा से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने डेब्यू फर्स्ट-क्लास मुकाबले में ही शतक लगाया था। 7 मैचों में वह 12 विकेट लेने के साथ 223 रन बना चुके हैं। 7 लिस्ट A मैचों में उन्होंने 8 और 9 टी-20 मैचों में 12 विकेट लिए हैं।