NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / वेस्टइंडीज बनाम भारत: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज कर सकते हैं ये भारतीय युवा खिलाड़ी 
    अगली खबर
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज कर सकते हैं ये भारतीय युवा खिलाड़ी 
    भारत के वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर का आगाज कर सकते हैं ये भारतीय युवा खिलाड़ी 

    लेखन मनोज शर्मा
    Jun 14, 2023
    11:58 am

    क्या है खबर?

    विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में शिकस्त झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का अगला लक्ष्य वेस्टइंडीज दौरा है।

    आगामी दौरे पर टीम दमदार वापसी करते हुए पिछली नाकामी से उबरना चाहेगी। इसके साथ ही दौरे को लेकर टीम में कुछ अहम बदलाव भी हो सकते हैं।

    संभावना जताई जा रही है कि वेस्टइंडीज दौरे पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के कुछ स्टार खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

    आइए संभावितों पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    रिंकू, यशस्वी और जितेश को मिल सकता है मौका 

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में भारत के वेस्टइंडीज दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की है।

    एक महीने तक चलने वाले इस दौरे पर भारतीय टीम कुल 10 मैच खेलेगी।

    नए शेड्यूल में IPL 2023 में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों के डेब्यू करने की संभावना है।

    इनमें रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल समेत कुछ मौजूदा खिलाड़ी टीम में जगह पाने के बड़े दावेदार हैं।

    रिपोर्ट

    रिंकू सिंह 

    बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू वैसे तो IPL में साल 2018 से खेल रहे हैं, लेकिन उन्हें असली शोहरत IPL 2023 से मिली।

    लीग के इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में 59.25 की औसत और 149.53 की स्ट्राइक रेट से 474 रन बनाए।

    वह 67* के उच्चतम स्कोर के साथ 4 अर्धशतक जमाने में भी कामयाब रहे हैं।

    गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ यश दयाल के एक ओवर में 5 छक्के मारकर उन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

    रिपोर्ट

    यशस्वी जायसवाल 

    विस्फोटक सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने IPL 2023 को अपने तूफानी प्रदर्शन से खासा यादगार बना दिया।

    इस सीजन में उनके साथी खिलाड़ी जोस बटलर का बल्ला शांत रहा तो उन्होंने जमकर रन बटोरते हुए अपनी काबिलियत का भरपूर प्रदर्शन किया।

    उन्होंने इस सीजन खेले 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक भी निकले।

    रिपोर्ट

    जितेश शर्मा 

    पंजाब किंग्स (PBKS) की ओर से खेलने वाले जितेश शर्मा भी भारतीय टीम में जगह बनाने के तगड़े दावेदार माने जा रहे हैं।

    जितेश ने IPL 2023 अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। मुश्किल वक्त में उनका दृढ़ता से बल्लेबाजी करना उन्हें खास बनाता है।

    उन्होंने 14 मैचों में 23.77 की औसत और 156.06 की स्ट्राइक रेट से 309 रन बनाए।

    लीग में उन्होंने निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 21 छक्के भी जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    इन खिलाड़ियों की हो सकती है टीम में वापसी 

    IPL 2023 में दमदार प्रदर्शन से जहां युवा खिलाड़ियों के भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा मजबूत हुआ है तो वहीं कई खिलाड़ियों की वापसी का मार्ग भी प्रशस्त हुआ है।

    तेज गेंदबाज मोहित शर्मा की लंबे वक्त बाद टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने अपना अंतिम मैच अक्टूबर, 2015 में खेला था।

    इसी तरह रुतुराज गायकवाड़ भी टीम में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने अपना अंतिम मैच जून, 2022 में खेला था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रिंकू सिंह
    यशस्वी जायसवाल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    भारतीय क्रिकेट टीम

    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी की घोषित, भारत को मिला 444 रनों का विशाल लक्ष्य  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रैपिड फायर: रविंद्र जडेजा ने विराट कोहली को बताया सर्वश्रेष्ठ स्लेजर, देखिए पूरा वीडियो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल, चौथा दिन: चाय काल तक भारत ने गंवाया 1 विकेट, ऐसा रहा दूसरा सत्र विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जडेजा को मिली 3 सफलता, जानिए उनके आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

    रिंकू सिंह

    IPL 2022: कौन हैं कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकु सिंह? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: कम दामों में बिके इन खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    रणजी ट्रॉफी का दूसरा दिन: फिरोजम जोतिन ने लिए 9 विकेट, जगदीशन ने जड़ा शतक अर्जुन तेंदुलकर
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: अजिंक्य रहाणे ने लगाया दोहरा शतक, जानिए दूसरे दिन का हाल रणजी ट्रॉफी

    यशस्वी जायसवाल

    रणजी ट्रॉफी 2021-22: सेमीफाइनल में यशस्वी जायसवाल ने दोनों पारियों में लगाए शतक क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22: उत्तर प्रदेश से ड्रॉ खेलने के बावजूद फाइनल में पहुंची मुंबई क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी 2021-22, फाइनल: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अर्धशतक, ऐसा रहा पहला दिन क्रिकेट समाचार
    दलीप ट्रॉफी 2022: सेमीफाइनल की चार टीमें हुईं तय, जानें अहम बातें दलीप ट्रॉफी

    क्रिकेट समाचार

    WTC फाइनल: नाथन लियोन ने भारत की दूसरी पारी में चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: स्कॉट बोलैंड ने भारत की दूसरी पारी में झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: हार के बाद रोहित का बयान, कहा- हमें पता था वापसी करना मुश्किल है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    WTC फाइनल: भारतीय खिलाड़ियों ने किया निराश तो ऑस्ट्रेलियाई चमके, जानिए खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025