Loading...
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से क्यों हुए बाहर? जानिए कारण
जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले से बाहर हो गए हैं

जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच से क्यों हुए बाहर? जानिए कारण

Jul 19, 2026
03:43 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वनडे सीरीज तीसरे और निर्णायक मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले से बाहर हो गए। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि बुमराह मैच से पहले घुटने में लगी चोट के कारण मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे।

मौका

बुमराह की जगह अर्शदीप को मिला मौका

बुमराह से पहले ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए थे।

गिल ने टॉस के बाद केएल राहुल, प्रिंस यादव और अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल करने की भी घोषणा की। राहुल को ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह मौका मिला है।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा।

वापसी

बुमराह की करीब 3 साल बाद हुई थी वनडे टीम में वापसी

बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे खेले, जिसमें उन्होंने एजबेस्टन में 1/31 और सोफिया गार्डन्स में 1/45 के आंकड़े दर्ज किए।

नई गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन ने इंग्लैंड को बेबस कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल खेलने के बाद बुमराह ने एजबेस्टन वनडे से करीब 3 साल बाद वनडे क्रिकेट में वापसी की थी।

उन्होंने अपने कार्यभार को संतुलित करने के लिए अन्य 2 प्रारूपों में मैच खेले थे।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है बुमराह का वनडे करियर?

बुमराह सीरीज के पहले मैच में वनडे क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्होंने यह उपलब्धि 90 मैचों में हासिल की थी।

साल 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से बुमराह सभी प्रारूपों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं।

वर्तमान में संभवतः सर्वश्रेष्ठ दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 91 वनडे मैचों में 23.74 के औसत और 4.58 की इकॉनमी से 151 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT