LOADING...
बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी से क्यों दे सकते हैं इस्तीफा?
बेन स्टोक्स इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी से दे सकते हैं इस्तीफा

बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम की टेस्ट कप्तानी से क्यों दे सकते हैं इस्तीफा?

Jun 10, 2026
09:58 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने के बाद नाइट क्लब में झगड़े के विवाद में फंस गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्टोक्स इस घटना के बाद कप्तानी से इस्तीफा देने और क्रिकेट से संन्यास लेने पर भी विचार कर रहे हैं। झगड़े में उनके साथ गस एटकिंसन भी शामिल थे। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस पूरे मामले की जांच भी शुरू कर दी है।

कदम

अनुशासनात्मक कार्रवाई से पहले ही कदम उठा सकते हैं स्टोक्स

द क्रिकेटर के वरिष्ठ संवाददाता जॉर्ज डोबेल ने बताया ने बताया कि स्टोक्स अनुशासनात्मक कार्रवाई का इंतजार करने के बजाय स्वेच्छा से पद छोड़ सकते हैं। डोबेल ने टॉकस्पोर्ट से कहा, "जो कुछ भी मैंने सुना है, उससे मुझे डर है कि स्टोक्स पहले कार्रवाई करेंगे। मुझे सुनने में आया है कि वे कप्तानी छोड़ देंगे और संभवतः संन्यास भी ले लेंगे।यह बेहद दुखद होगा क्योंकि इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 15 साल के करियर का अंत हो जाएगा।"

बयान

स्टोक्स-एटकिंसन की नाइटक्लब घटना पर ECB का बयान

ECB ने सोमवार को पुष्टि करते हुए कहा कि न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की 115 रनों की बड़ी जीत का जश्न मनाते समय स्टोक्स और एटकिंसन एक घटना में शामिल थे। ECB के बयान में कहा गया है, "बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन सोमवार तड़के एक नाइट क्लब में मौजूद थे, तभी एक झगड़े की घटना घट गई। हम फिलहाल और जानकारी जुटा रहे हैं और दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा जल्द ही की जाएगी।"

Advertisement

अनबन

स्टोक्स और मैकुलम के बीच अनबन की अटकलें

इसके अलावा, एशेज सीरीज के बाद से स्टोक्स और इंग्लैंड के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह इस विवाद का फायदा उठाकर अपने पद से हट सकते हैं। एक और संभावना यह है कि स्टोक्स क्रिकेट से ब्रेक ले सकते हैं, जैसा कि उन्होंने 2021 में मानसिक स्वास्थ्य कारणों से किया था और एक साल बाद ही जो रूट के बाद इंग्लैंड के कप्तान बने थे।

Advertisement

प्रतीक्षा

इंग्लैंड को आगे के घटनाक्रमों का करना होगा इंतजार

इंग्लैंड संभवतः न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम की घोषणा करने से पहले स्टोक्स से पुष्टि मिलने का इंतजार करेगा। स्टोक्स और एटकिंसन दोनों के ही सीरीज के शेष मैचों में खेलने की उम्मीद नहीं है। यह फैसला इंग्लैंड द्वारा ऑस्ट्रेलिया के एशेज दौरे के दौरान शराब पीने और अनुशासन संबंधी मुद्दों पर हुई आलोचना के बाद की गई कार्रवाई को लेकर लिया गया है। ऐसे में दूसरे टेस्ट में नया कप्तान मिल सकता है।

Advertisement