LOADING...
क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फील्डिंग करने नहीं आई हरमनप्रीत कौर?
हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गईं हैं (फाइल तस्वीर)

क्यों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फील्डिंग करने नहीं आई हरमनप्रीत कौर?

Feb 24, 2026
06:15 pm

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले के दौरान बल्लेबाजी करते समय घुटने में चोट लग गई। यह घटना मंगलवार (24 फरवरी) को ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर स्टेडियम में हुई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बयान जारी कर बताया है कि हरमनप्रीत के बाएं घुटने में चोट है और फिलहाल उनकी हालत पर टीम के डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

BCCI

BCCI ने क्या कहा?

BCCI ने बयान जारी कर कहा, "भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत बल्लेबाजी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगने के बाद दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतर सकीं। उनकी स्थिति पर BCCI की चिकित्सकीय टीम लगातार नजर बनाए हुए है। हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में टीम की कमान उपकप्तान स्मृति मंधाना संभाल रही हैं। टीम प्रबंधन उनकी फिटनेस को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहता।" चोटिल होने से पहले हरमनप्रीत ने मैच में अर्धशतक लगाया था।

अर्धशतक

मैच में हरमनप्रीत और मंधाना ने लगाए अर्धशतक 

मंधाना ने 68 गेंदों का सामना किया और 58 रन बनाने में सफल रहीं। उनके बल्ले से 7 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 85.29 की रही। वहीं, हरमनप्रीत ने 84 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 63.10 की रही। हरमनप्रीत के वनडे करियर का ये 23वां अर्धशतक रहा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने छठा अर्धशतक जड़ा। मंधाना ने अपना 35वां अर्धशतक लगाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका ये 7वां अर्धशतक रहा।

Advertisement

हार

भारतीय टीम को पहले वनडे में मिली हार 

भारतीय टीम को मैच में 6 विकेट से हार मिली। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 214 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। एलिसा हीली (50) और फीबी लिचफील्ड (32) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद बेथ मूनी (76) और एनाबेल सदरलैंड (48*) ने टीम को जीत दिलाई।

Advertisement