क्राइस्टचर्च टेस्ट: जसप्रीत बुमराह ने क्यों अलग एक्शन से की गेंदबाजी? आकाश दीप ने दिया जवाब
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने अपने गेंदबाजी एक्शन के चलते दुनिया भर में पहचाने जाते हैं। वह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी क्राइस्टचर्च टेस्ट के पहले दिन कोई विकेट नहीं ले सके। वह हेगले ओवल के मैदान पर कुछ अलग गेंदबाजी एक्शन में नजर आए, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। अब आकाशदीप ने उनके गेंदबाजी एक्शन के बदलाव के पीछे का कारण बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।
बयान
मैच से पहले भी बुमराह ने किया था अलग एक्शन का अभ्यास- आकाशदीप
टॉम ब्लंडेल को गेंदबाजी करते समय बुमराह अपने रूटीन में बदलाव करते दिखे।
आमतौर पर वह गेंद को दोनों हाथों से पकड़ते हैं, लेकिन इस बार वे अपने रन-अप के दौरान गेंद को एक ही हाथ में लिए हुए नजर आए।
आकाशदीप ने दिन के बार हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कहा, "बुमराह मैच से पहले भी इस तरह से अभ्यास कर रहे थे। हो सकता है उनके दिमाग को कोई प्लानिंग होगी। बुमराह हैं वो, सोच-समझकर ही कर रहे होंगे।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Interesting. Bumrah trying a new run-up today. pic.twitter.com/bCFKOA4jkO
— Kanav Bali (@Concussion__Sub) November 27, 2026
गेंदबाजी
पहले दिन कोई विकेट नहीं ले सके बुमराह
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पहले दिन के खेल की समाप्ति तक 246/5 का स्कोर बनाया। फिलहाल क्रीज पर टॉम ब्लंडेल (55) और ग्लेन फिलिप्स (36) मौजूद हैं।
भारत की ओर से बुमराह ने 19 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 37 रन देते हुए कोई विकेट नहीं लिया।
भारत से आकाश दीप सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 52 रन देते हुए 2 विकेट लिए।
अंशुल कंबोज, वाशिंगटन सुंदर और गुरनूर बरार ने एक-एक विकेट चटकाए।