कौन थे फुटबॉल खिलाड़ी रविंद्र सिंह, जिनकी सिर्फ 25 साल की उम्र में हो गई मौत?
क्या है खबर?
भारतीय फुटबॉल जगत युवा डिफेंडर रविंद्र सिंह के निधन से शोक में डूब गया है। पंजाब में स्थानीय लीग खेलते समय उनकी अचानक मौत हो गई। 25 वर्षीय यह खिलाड़ी इंडियन फुटबॉल लीग की टीम नामधारी FC से अनुबंधित थे। वह लुधियाना के माजरी गांव के निवासी थे। नवांशहर जिले के बछौरी गांव में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान उन्हें अचानक सीने में दर्द हुआ और उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, जहांडॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
रिपोर्ट
BA की पढ़ाई कर रहे थे रविंद्र
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, रविंद्र की असामयिक मृत्यु पर उनके गृहनगर में शोकपूर्ण अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार उनके भाई भूपिंदर सिंह ने की। फुटबॉल के सपनों के साथ-साथ रविंदर बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में BA के दूसरे वर्ष के छात्र भी थे। उनके अंतिम संस्कार में परिवारजन, मित्र और क्षेत्र के साथी खिलाड़ी शामिल हुए। इस शोकपूर्ण मौके ने रविंद्र के जीवन और उनकी उपलब्धियों को यादगार बनाने का अवसर प्रदान किया।
बयान
रविंद्र के क्लब ने कही ये बात
रविंद्र के निधन पर देशभर के कई फुटबॉल क्लबों ने सोशल मीडिया पर उनके प्रति श्रद्धांजलि और समर्थन व्यक्त किया। उनके अपने क्लब नामधारी एफसी ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "हमें यह बताते हुए गहरा दुःख हो रहा है कि हमारे फुटबॉल खिलाड़ी रविंद्र का अचानक निधन हो गया। उनका जाना फुटबॉल परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार एवं प्रियजनों को इस कठिन समय में साहस और शक्ति प्रदान करे।"
घोषणा
इंडियन फुटबॉल लीग ने की ये घोषणा
इंडियन फुटबॉल लीग ने घोषणा की है कि अगले राउंड के सभी मैचों में रविंद्र की याद में एक मिनट का मौन रखा जाएगा। रविंद्र के असामयिक निधन पर बेंगलुरु एफसी, मिनर्वा एफसी और गोकुलम केरल सहित कई क्लबों ने सोशल मीडिया और बयान के माध्यम से शोक व्यक्त किया। पूरे फुटबॉल समुदाय ने युवा खिलाड़ी के योगदान और उनके फुटबॉल के प्रति जुनून को याद करते हुए उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें बेंगलुरु एफसी का पोस्ट
All of us at Bengaluru FC mourn the unfortunate passing of Namdhari FC’s Ravinder Singh. We extend our heartfelt condolences and strength to his family, loved ones, teammates, and the Indian football community during these difficult moments. pic.twitter.com/zgGLZ31sg3
— Bengaluru FC (@bengalurufc) March 12, 2026