Page Loader
शिखर धवन ने लगाई अपने रिश्ते पर मोहर, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन
कौन हैं शिखर धवन की गर्लफ्रेंड सोफी शाइन? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shikhardofficial)

शिखर धवन ने लगाई अपने रिश्ते पर मोहर, जानिए कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन

May 01, 2025
07:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का साल 2023 में आयशा मुखर्जी संग तलाक हो गया था। इसके बाद उनका नाम सोफी शाइन नाम की आयरिश महिला के साथ जुड़ा, वहीं पिछले महीने धवन के उस बयान से उनके अफेयर को और तूल मिला, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह एक नया रिश्ता अपना चुके हैं। अब धवन ने सोशल मीडिया पर अपने इस रिश्ते की पुष्टि कर दी है। आइए उनकी गर्लफ्रेंड सोफी के बारे में जानें।

पोस्ट

शिखर ने यूं की अपने रिश्ते की पुष्टि

शिखर ने अपनी लव लाइफ को लेकर चल रहीं अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने 1 मई यानी गुरुवार को सोफी के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। इसी तस्वीर को सोफी ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर साझा किया और लिखा, 'मेरा प्यार'। शिखर के रिश्ता सार्वजनिक करते ही उन्हें उनके प्रशंसक शुभकामनाएं देने लगे। बता दें, सोफी काे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-बांग्लादेश मैच के दौरान भी धवन के साथ देखा गया था।

परिचय

कहां से हैं सोफी और क्या करती हैं?

सोफी यूं तो आयरलैंड की रहने वाली हैं। वह पेशे से एक बड़ी फर्म में प्रोडक्ट कंसलटेंट हैं। सोफी के पास लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मार्केटिंग और मैनेजमेंट की डिग्री है। इससे पहले उन्होंने पहले आयरलैंड के कैसलरॉय कॉलेज में पढ़ाई की थी। वर्तमान में सोफी UAE में स्थित नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन से बतौर वाइस प्रेसिडेंट जुड़ी हुई हैं। इंस्टाग्राम पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। यहां उनके लगभग 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं।

ट्विटर पोस्ट

सोफी और धवन ने साझा की ये तस्वीर