कौन है ऑस्ट्रेलिया के जैक एडवर्ड्स, जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में मिला मौका?
क्या है खबर?
तेज गेंदबाज जैक एडवर्ड्स दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं। उन्हें सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। एडवर्ड्स फिलहाल भारत के पुडुचेरी में थे, जहां वह इंडिया-A के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया-A के 4 दिवसीय मुकाबले की तैयारी कर रहे थे। अब वह गुरुवार को होने वाले पहले वनडे से पहले डरबन पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।
मौका
इस खिलाड़ी की जगह मिला एडवर्ड्स को मौका
तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक साइड स्ट्रेन के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।
ऑस्ट्रेलिया लौटने के बाद उनका स्कैन कराया जाएगा। उनकी जगह ही एडवर्ड्स को मौका मिला।
वहीं, स्पेंसर जॉनसन को भी दक्षिण अफ्रीका सीरीज से पहले टीम से रिलीज किया गया है। वह अगले महीने पुडुचेरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया-A के 50 ओवर के 3 मुकाबलों के लिए टीम से जुड़ेंगे।
तेज गेंदबाज
सीरीज के लिए ये हैं ऑस्ट्रेलिया के अन्य तेज गेंदबाज
ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ वनडे सीरीज के लिए पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क डरबन में जुड़ेंगे।
तेज गेंदबाजी में उनके अलावा नाथन एलिस, जोश हेजलवुड और जेवियर बार्टलेट विकल्प होंगे।
दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मुकाबले खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 24 सितंबर को डरबन में होगा, जबकि दूसरा वनडे 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग और तीसरा मुकाबला 30 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम में खेला जाएगा।
कमिंस सभी मुकाबलों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
करियर
ऐसा रहा है एडवर्ड्स का लिस्ट-A करियर
एडवर्ड्स घरेलू क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलते हैं। वह ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के लिए खेल चुके हैं।
अब तक उन्होंने 36 लिस्ट-A मुकाबले खेले हैं और इसकी 28 पारियों में 31.33 की औसत से 24 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/38 का है।
बल्लेबाजी में इस खिलाड़ी ने 27.56 की औसत से 882 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं।
टीम
ऐसी है ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
मार्नश लाबुशेन को टीम से बाहर कर दिया गया है। वह अच्छे फॉर्म में नहीं थे। स्टीव स्मिथ को भी मौका नहीं मिला है।
हेजलवुड, स्टार्क और कमिंस से टीम को काफी उम्मीदें होगी।
दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, जोएल डेविस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मिचेल मार्श, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, जैक एडवर्ड्स, मिचेल स्टार्क और एडम जैम्पा।