NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय निशानेबाजों ने जीते हैं पदक?
    अगली खबर
    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय निशानेबाजों ने जीते हैं पदक?
    2008 में अभिनव बिंद्रा ने जीता था स्वर्ण (तस्वीर: एक्स/@issf_official)

    ओलंपिक के इतिहास में किन भारतीय निशानेबाजों ने जीते हैं पदक?

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 14, 2024
    02:22 pm

    क्या है खबर?

    पेरिस ओलंपिक की शुरुआत 26 जुलाई से होने वाली है, जिसमें भारत के 100 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में हिस्सा लेंगे।

    टोक्यो में आयोजित हुए पिछले संस्करण में भारत के निशानेबाज कोई पदक नहीं जीत सके थे। ऐसे में इस बार भारतीय निशानेबाजी का दल अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेगा।

    इस बीच ओलंपिक इतिहास में निशानेबाजी में भारत के अब तक के प्रदर्शन के बारे में जानते हैं।

    इतिहास 

    निशानेबाजी में भारत ने जीते हैं कुल 4 पदक 

    भारत ने निशानेबाजी में कुल 4 ओलंपिक पदक जीते हैं, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 कांस्य और 2 रजत शामिल हैं।

    पूर्व दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा इन खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले इकलौते भारतीय हैं। बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

    उनके अलावा राजयवर्धन राठौड़, विजय कुमार और गगन नारंग ने पदकों पर निशाना साधा था।

    बता दें कि अब तक कोई भारतीय महिला निशानेबाज पदक नहीं जीत सकी है।

    #1 

    राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिलाया निशानेबाजी में पहला पदक

    राठौड़ भारत को ओलंपिक खेलों में पदक दिलाने वाले पहले निशानेबाज बने थे।

    उन्होंने 2004 के एथेंस खेलों में पुरुषों की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था। विशेष रूप से वह स्वतंत्रता के बाद ओलंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बने थे।

    राठौर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अहमद अल मकतूम के बाद दूसरे स्थान पर रहे, जिन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया था।

    #2 

    अभिनव बिंद्रा ने स्वर्ण जीतकर रचा था इतिहास

    2008 में बिंद्रा ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह भारत की ओर से व्यक्तिगत खेलों में स्वर्ण पाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

    भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र अन्य भारतीय हैं।

    बिंद्रा ने 10 मीटर पुरुष एयर राइफल स्पर्धा में कुल 700.5 अंक हासिल किए और एथेंस 2004 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता झू किनान को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें कुल 699.7 अंक प्राप्त किए थे।

    #3 और #4

    2012 में विजय कुमार और गगन नारंग ने जीते पदक

    2012 के लंदन ओलंपिक में भारत को निशानेबाजी में 2 पदक मिले थे। यह पहला मौका था, जब किसी एक संस्करण में भारतीय निशानेबाजों ने 1 से अधिक पदक जीते हों।

    विजय ने रेपिड फायर पिस्टल 25 मीटर में रजत पदक अपने नाम किया था।

    वहीं, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में नारंग ने कांस्य पदक पर निशाना साधा था। उन्होंने 701.1 का कुल स्कोर हासिल किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ओलंपिक
    निशानेबाजी
    पेरिस ओलंपिक 2024
    अभिनव बिंद्रा

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ओलंपिक

    ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने के लिए जोर लगाएगी ICC, 2028 ओलंपिक का है लक्ष्य क्रिकेट समाचार
    टोक्यो ओलंपिक में जनसंख्या के हिसाब से सबसे अच्छा प्रदर्शन किस देश ने किया? टोक्यो ओलंपिक
    ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने वाले एथलीट्स को टाटा देगी अल्ट्रोज कार ऑटोमोबाइल
    मारिया एंड्रेजिक ने बच्चे के इलाज के लिए अपना ओलंपिक पदक किया नीलाम टोक्यो ओलंपिक

    निशानेबाजी

    #SportsHeroesOfIndia: निशाना लगाकर आम तोड़ने से लेकर विश्व की नंबर एक तीरंदाज बनने का सफर दीपिका कुमारी
    तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी और अतानू दास की जोड़ी ने जीता मिक्स्ड इवेंट का स्वर्ण खेलकूद
    टोक्यो ओलंपिक: पिस्टल में आई तकनीकी खराबी के कारण मनु ने गंवाया क्वालिफिकेशन का मौका टोक्यो ओलंपिक
    पैरालंपिक 2020: भारत भेजेगा अपना सबसे बड़ा दल, जानें इससे जुड़ी अहम बातें एथलेटिक्स

    पेरिस ओलंपिक 2024

    स्टीपलचेज में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाली धाविका पारुल चौधरी कौन हैं? पारुल चौधरी
    पेरिस ओलंपिक में मिलेंगे खास पदक, जड़ा होगा ऐतिहासिक एफिल टावर के लोहे का टुकड़ा टोक्यो ओलंपिक
    पेरिस ओलंपिक की सुरक्षा संबंधी योजनाओं वाला बैग हुआ चोरी, जानिए पूरा मामला  पेरिस
    पहलवान बजरंग पूनिया को लगा झटका, NADA ने अस्थाई तौर पर किया निलंबित  बजरंग पूनिया

    अभिनव बिंद्रा

    नेपाल में जन्में जीतू विश्व में ऊंचा कर रहे भारत का नाम, अब मिलेगा पद्मश्री खेलकूद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025