NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जानिए कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एम एस धोनी, BCCI ने किया खुलासा
    अगली खबर
    जानिए कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एम एस धोनी, BCCI ने किया खुलासा

    जानिए कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे एम एस धोनी, BCCI ने किया खुलासा

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Aug 31, 2019
    01:28 pm

    क्या है खबर?

    2019 विश्व कप के बाद से हर कोई बस यह जानना चाहता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से कब संन्यास लेंगे।

    बीते बृहस्पतिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम के घोषित होने के बाद से यह सवाल और तेजी से पूछा जाने लगा है।

    इस बीच एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति के एक सदस्य ने धोनी के रिटायरमेंट लेने के बारे में बड़ा अपडेट दिया है।

    भारतीय टीम

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए धोनी को नहीं मिली टीम में जगह

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व कप्तान एम एस धोनी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में नहीं चुना गया है।

    इससे पहले वेस्टइंडीज दौरे पर धोनी ने खुद ही अपने आप को चयन से दूर रखा था। ऐसे में अब यह चर्चा होने लगी है कि चयनकर्ता धोनी को नजरअंदाज कर रहे हैं।

    लेकिन इस बीच धोनी को न चुनने को लेकर चयन समिति के एक सदस्य ने बड़ा बयान दिया है।

    बातचीत

    धोनी ने सही टीम चुनने के लिए हमें वक्त दिया है- चयनकर्ता

    भारतीय क्रिकेट टीम की चयन समिति के एक सदस्य ने मीडिया से बातचीत में बताया कि धोनी ने अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए सही टीम सेलेक्ट करने के लिए चयन समिति को समय दिया है।

    भारतीय टीम के चयनकर्ता ने आगे कहा, "धोनी ने चयन समिति से कहा है कि जब उन्हें लगेगा कि भारतीय टीम का भविष्य सही हाथो में है, तो वह खुद अपने करियर पर फैसला ले लेंगे।"

    बातचीत

    धोनी ने हमें सही टीम बनाने के लिए पूरी आजादी दी है- चयनकर्ता

    चयन समिति के एक दूसरे सदस्य ने कहा कि धोनी को लेकर जिस तरह बातें होती हैं, उससे उन्हें बहुत हैरानी होती है।

    उन्होंने कहा, "धोनी को टीम से हटाने का सवाल ही नहीं उठता। बल्कि धोनी ने हमें टी-20 विश्व कप के लिए सही टीम बनाने के लिए पूरी आजादी दी है। उन्हें पता है कि टीम सबसे पहले है।"

    चयनकर्ता ने यह भी बताया कि विश्व कप के बाद धोनी ने खुद 2 महीने की छुट्टी ली है।

    बयान

    धोनी जानते हैं कि हमारे पास विकल्प नहीं हैं- चयनकर्ता

    चयनकर्ता ने कहा, "धोनी इस बात को जानते हैं कि अगर ऋषभ पंत चोटिल होते हैं, तो अभी हमारे पास उनका दूसरा विकल्प नहीं है। इसीलिए धोनी ने 2020 विश्व कप तक टीम में बने रहने का फैसला किया है।"

    धोनी बतौर बल्लेबाज

    हमारे पास धोनी जैसा फीनिशर नहीं है- चयनकर्ता

    क्या भारतीय टीम के लिए धोनी अभी भी जरूरी हैं? यह सवाल इसलिए उठता है, क्योंकि धोनी अब पहले जैसे बल्लेबाज नहीं रहे है। उनके खेल में अब वह बात नहीं रही है, जो पहले हुआ करती थी।

    हालांकि, चयनकर्ताओं की सोच इस मामले में पूरी तरह अलग है। चयनकर्ता ने कहा, "टीम प्रबंधन साफ तौर पर जानता है कि धोनी क्या कर सकते हैं। सभी जानते हैं कि आज भी हमारे पास धोनी जैसा फीनिशर नहीं है।"

    आलोचना

    आलोचना करना बेहद आसान होता है- चयनकर्ता

    चयनकर्ता ने धोनी की आलोचना करने वालो को जवाब देते हुए कहा कि धोनी ने अपने करियर में जितने मैच जीते हैं, शायद किसी ने उतने मैच अपने जीवन में देखे भी नहीं होंगे।

    उन्होंने कहा, "किसी भी खिलाड़ी की आलोचना करना बेहद आसान होता है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि उन्होंने भारतीय टीम के लिए क्या किया है।"

    उन्होंने आगे कहा, "हमें ईमानदारी से मान लेना चाहिए कि अभी हमारे पास धोनी का दूसरा विकल्प मौजूद नहीं है।"

    संन्यास

    ...तो क्या 2020 विश्व कप के बाद धोनी लेंगे संन्यास?

    चयनकर्ताओं की इस बात से यह साफ हो गया है कि पू्र्व कप्तान एम एस धोनी 2020 विश्व कप के बाद ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे।

    2014 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एम एस धोनी वर्तमान में टीम से इसलिए दूर हैं, क्योंकि वह अपना एक नहीं बल्कि दो विकल्प भारतीय टीम को देना चाहते हैं।

    धोनी की इस सोच को जानने के बाद यकीनन उनके प्रशंसक और बढ़ जाएंगे और शायद उनके आलोचक चुप हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    क्रिकेट से संन्यास
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज बनाम भारत पहला टेस्ट: टेस्ट क्रिकेट में दोनों टीमों के आंकड़े और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट
    वेस्टइंडीज बनाम भारत, पहला टेस्ट: जानें दोनों टीमों की संभावित एकादश और Dream 11 टेस्ट क्रिकेट
    बाउंसर पर सतर्क है BCCI, गर्दन की सुरक्षा के लिए हेलमेट को लेकर कही बड़ी बात इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    भारत बनाम वेस्टइंडीज: टेस्ट क्रिकेट में भारत की वेस्टइंडीज में पांच यादगार जीत विराट कोहली

    महेंद्र सिंह धोनी

    विश्व कप इतिहास में भारत के पांच सबसे बेहतरीन मैचों पर एक नज़र भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश वॉर्म-अप मैच: राहुल और धोनी ने जड़े शतक, भारत ने बांग्लादेश को हराया बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    विश्व कप 2019: इस मामले में सर जडेजा ने धोनी को बताया सबसे खराब, देखें वीडियो विराट कोहली
    ये खिलाड़ी 2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकट को कह सकते हैं अलविदा क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट से संन्यास

    दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी एल्बी मॉर्कल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास क्रिकेट समाचार
    2019 विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास लेंगे इमरान ताहिर क्रिकेट समाचार
    युवराज और रायडू के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने भी लिया क्रिकेट से संन्यास क्रिकेट समाचार
    लता मंगेश्कर ने पूछा सवाल, "जब मैं रिटायर नहीं हुई तो धोनी क्यों?" क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    BCCI ने रोका अजहरुद्दीन का पैसा, धोनी के शहर में अफ्रीका से नहीं होगा टेस्ट, जानें क्रिकेट समाचार
    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हाशिम अमला के रिकॉर्ड्स पर एक नजर हाशिम अमला
    युवराज-जहीर के साथ क्रिकेट मैदान पर वापसी करेंगे अंबाती रायडू, इस लीग में आएंगे नज़र क्रिकेट समाचार
    वेस्टइंडीज पर बरसे शुभमन गिल, दोहरा शतक लगाकर तोड़ा गौतम गंभीर का रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025