जब पहली बार SENA देश गए ये भारतीय कप्तान, ऐसा रहा था टीम का प्रदर्शन
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ से भारतीय कप्तान विराट कोहली ने SENA यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट दौरा पूरा किया।
इस सीरीज़ में भारतीय टीम को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी। कोहली की कप्तानी में SENA देशों में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
आइये जानें सौरव गांगुली और एमएस धोनी जब बतौर कप्तान पहली बार SENA देश गए थे तो भारतीय टीम का प्रदर्शन कैसा रहा था।
साथ अफ्रीका दौरा
जब पहली बार बतौर कप्तान साउथ अफ्रीका गए गांगुली, धोनी और कोहली
गांगुली की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम 2001 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए साउथ अफ्रीका गई थी। इस सीरीज़ में भारत को 1-0 से हार मिली।
वहीं धोनी की कप्तानी में पहली बार भारत 2010 में साउथ अफ्रीका गया। तीन मैचों की यह सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही।
साथ ही कोहली की कप्तानी में 2018 में पहली बार भारतीय टीम साउथ अफ्रीका गई। तीन मैचों की इस सीरीज़ में भारत को 2-1 से हार झेलनी पड़ी।
इंग्लैंड दौरा
जब पहली बार बतौर कप्तान इंग्लैंड गए गांगुली, धोनी और कोहली
गांगुली की कप्तानी में पहली बार भारत 2002 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए इंग्लैंड गया। यह सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही थी।
वहीं धोनी की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम 2011 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने इंग्लैंड गई। इस सीरीज़ में भारत को क्लीन स्वीप मिली थी।
साथ ही कोहली की कप्तानी में 2018 में पहली बार भारतीय टीम इंग्लैंड गई। पांच मैचों की इस सीरीज़ में भारत को 4-1 से हार झेलनी पड़ी।
न्यूजीलैंड दौरा
जब पहली बार बतौर कप्तान न्यूजीलैंड गए गांगुली, धोनी और कोहली
गांगुली की कप्तानी में पहली बार भारत 2002 में दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए न्यूजीलैंड गया। इस सीरीज़ में भारत को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।
वहीं धोनी की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम 2009 में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने न्यूजीलैंड गई। यह सीरीज़ भारत ने 1-0 से जीती।
इसके साथ ही कोहली की कप्तानी में 2020 में पहली बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड गई। दो मैचों की इस सीरीज़ में भारत को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।
ऑस्ट्रेलिया दौरा
जब पहली बार बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया गए गांगुली, धोनी और कोहली
गांगुली की कप्तानी में पहली बार भारत 2003 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गया। चार मैचों की यह सीरीज़ 1-1 से ड्रॉ रही।
वहीं धोनी की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम 2011 में चार मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलने ऑस्ट्रेलिया गई। इस सीरीज़ में भारत को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी।
इसके साथ ही कोहली की कप्तानी में 2009 में पहली बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर गई। चार मैचों की यह सीरीज़ भारत ने 2-1 से अपने नाम की।
परिणाम
जानिए किस कप्तान ने जीते कितने मैच
SENA देशों के अपने पहले दौरे पर गांगुली ने बतौर कप्तान 12 टेस्ट खेले, जिसमें भारत को दो टेस्ट में जीत और पांच टेस्ट में हार मिली।
वहीं, धोनी को बतौर कप्तान यहां खेलते हुए 14 टेस्ट में से दो जीत और पांच हार झेलनी पड़ी।
इसी तरह कोहली ने बतौर कप्तान SENA देशों के अपने पहले दौरे पर 14 टेस्ट खेले, जिसमें भारत को चार टेस्ट में जीत और नौ टेस्ट में हार मिली।
SENA
जानिए SENA देशों में किस कप्तान के अंडर भारत ने जीती पहली सीरीज़
साउथ अफ्रीका- भारत ने अभी तक साउथ अफ्रीका में एक भी टेस्ट सीरीज़ नहीं जीती है।
इंग्लैंड- 1971 में अजीत वाडेकर की कप्तानी में भारत ने पहली बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज़ जीती थी।
न्यूजीलैंड- 1968 में मंसूर अली ख़ान पटौदी (नवाब पटौदी) की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड में पहली टेस्ट सीरीज़ जीती थी।
ऑस्ट्रेलिया- 2019 में विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज़ जीती।