भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में क्या हुआ? कोच हेसन ने बताया
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 61 रन के बड़े अंतर से हराकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली। भारतीय खिलाड़ियों ने खेल के हर विभाग ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को पटखनी देते हुए उन्हें मैच से बाहर रखा। इस करारी हार के बाद पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूप में निराशा का माहौल छा गया। मैच के बाद पाकिस्तानी टीम के मुख्य कोच माइक हेसन ने यह खुलासा किया।
बयान
पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में छाई निराशा- हेसन
पाकिस्तान टीम के मुख्य कोच हेसन ने मैच के बाद कहा, "इस करारी हार के बाद हमारे ड्रेसिंग रूम में काफी निराशा का माहौल है, क्योंकि वे जानते हैं कि पाकिस्तान के लिए इसका कितना महत्व है।" उन्होंने कहा, "हम जानते हैं कि पाकिस्तान बनाम भारत एक बहुत बड़ा आयोजन है। जाहिर है, आज से पहले हमने लगातार 5 मैच जीते थे, इसलिए हम आत्मविश्वास से भरे थे, लेकिन आज हम बहुत बुरी तरह से हार गए।"
बचाव
हेसन ने किया पहले गेंदबाजी करने के फैसले का बचाव
हेसन ने मैच में पहले गेंदबाजी करने के टीम के फैसले का बचाव करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि शुरुआत में गेंद काफी स्पिन कर रही थी और हमने अच्छी शुरुआत की, लेकिन ईशान किशन की पारी ने हमसे मैच छीन लिया।" उन्होंने कहा, "हमें खुद को संभालना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि हम 2-3 दिनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करें।हमने विश्व कप से पहले अच्छी क्रिकेट खेली है और आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
परिणाम
भारत ने किस तरह दर्ज की जीत?
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किशन (77), कप्तान सूर्यकुमार यादव (32) और शिवम दुबे (27) की पारियों से 175/7 का स्कोर बनाया। पाकिस्तान से सैम अयूब ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। जवाब में पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 18 ओवर में 114 पर सिमट गई। उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रनों की पारी खेली। भारत से हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट चटकाए।