LOADING...
वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम बातें 
12 जून से शुरू होगी टी-20 सीरीज (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम बातें 

Jun 09, 2026
04:44 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता। बारिश के कारण सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे नहीं खेले जा सके। अब दोनों टीमें 12 जून से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में हिस्सा लेगी। 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (CWI) ने अपनी टीम घोषित की है। इस सीरीज के लिए टीमें, शेड्यूल और अन्य जानकारी पर एक नजर डालते हैं।

वेस्टइंडीज 

सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम 

इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम में 3 बदलाव हुए हैं। जॉनसन चार्ल्स, क्वेंटिन सैम्पसन और जेडन सील्स की जगह पर एकीम ऑगस्टे, ज्वेल एंड्रयू और शमर स्प्रिंगर को शामिल किया गया है। ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम: शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, एकीम ऑगस्टे, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोती, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमर स्प्रिंगर।

श्रीलंका 

ऐसी है श्रीलंका की टीम

कुसल मेंडिस की कप्तानी में ही श्रीलंकाई टीम टी-20 सीरीज में हिस्सा लेगी। मथीशा पथिराना इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वह बीते मई के बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एक मैच खेलते समय चोटिल हो गए थे। श्रीलंकाई टीम: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसिथ क्रोसपुले, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेलालेज, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो, और नुवान तुषारा।

Advertisement

शेड्यूल 

11 जून से शुरू होगी टी-20 सीरीज

टी-20 विश्व कप 2026 के बाद यह वेस्टइंडीज की पहली टी-20 सीरीज होगी। सीरीज का पहला टी-20 मैच 12 जून को सबीना पार्क में खेला जाएगा। इसके बाद 14 और 15 जून को अगले 2 टी-20 मैच खेले जाएंगे। सीरीज के आखिरी मुकाबले में सबीना पार्क में ही होने हैं। बता दें कि श्रीलंकाई टीम ने वेस्टइंडीज में 2021 में आखिरी बार द्विपक्षीय टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था।

Advertisement

हेड-टू-हेड 

श्रीलंका का पलड़ा रहा है भारी 

टी-20 प्रारूप में दोनों देशों की भिड़ंत में श्रीलंका का पलड़ा भारी रहा है। हाउस्टेट के मुताबिक, ये दोनों टीमें कुल 18 टी-20 मैचों में आमने-सामने हुई है, जिसमें से 8 मैच वेस्टइंडीज ने जीते हैं और 10 मुकाबलों में श्रीलंका ने कब्जा किया है। वेस्टइंडीज की धरती पर श्रीलंका ने मेजबान टीम के खिलाफ 2 मैच जीते हैं और 2 में ही शिकस्त का सामना किया है।

Advertisement