Loading...
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: शान मसूद ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 
शान मसूद ने शानदार शतकीय पारी खेली (फाइल तस्वीर)

वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: शान मसूद ने अपने टेस्ट करियर का 7वां शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 27, 2026
08:51 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शान मसूद ने शानदार शतकीय पारी (109) खेली। ये उनके टेस्ट करियर का 7वां शतक साबित हुआ। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही टेस्ट शतक लगाया। उन्होंने तीसरे दिन के पहले सत्र में अपना शतक पूरा किया। साल 2026 में मसूद के बल्ले से निकला यह पहला टेस्ट शतक भी है। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही मसूद की पारी और साझेदारी 

वेस्टइंडीज की पहली पारी 311 रन पर समाप्त हुई थी। जवाब में पाकिस्तान को पहला झटका सिर्फ एक रन पर लग गया था।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मसूद ने 184 गेंदों का सामना किया और 109 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 12 चौके निकले।

इमाम उल हक के साथ उन्होंने 187 गेंदों में 155 रन की साझेदारी निभाई।

इसके बाद बाबर आजम के साथ उन्होंने 75 गेंदों में 41 रन जोड़े। बाबर 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

वेस्टइंडीज

वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा रहा है मसूद का प्रदर्शन 

वेस्टइंडीज के खिलाफ मसूद ने पहला टेस्ट 2017 में खेला था। अब तक उन्होंने 4 मुकाबले खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 35 से ज्यादा की औसत के साथ 200 से अधिक रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से एक शतक के अलावा एक अर्धशतक भी निकला है।

मसूद ने अपने टेस्ट करिययर में सबसे ज्यादा रन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 9 टेस्ट की 18 पारियों में 686 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

प्रथम श्रेणी 

प्रथम श्रेणी में पूरे किए 13,500 रन 

पारी में अपना 22वां रन बनाते ही मसूद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13,500 रन का आंकड़ा पार कर लिया।

इस प्रारूप में वह 202 मैच खेल चुके हैं और इस अनुभवी बल्लेबाज ने 40 से अधिक की औसत से 13,500 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने 349 पारियों में 34 शतक और 60 अर्धशतक लगाए हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मसूद का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 250 रन रहा है।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है मसूद का टेस्ट करियर 

मसूद ने अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला 2013 में खेला था। उन्होंने 47 मुकाबले खेले हैं और इसकी 89 पारियों में 31.74 की औसत से 2,762 रन बनाए हैं।

उनके बल्ले से 7 शतक और 14 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 156 रन रहा है।

साल 2026 में उन्होंने 3 टेस्ट खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 53 की औसत से 212 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से एक शतक के अलावा एक अर्धशतक निकला है।

ADVERTISEMENT