LOADING...
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, अल्जारी और शमर जोसेफ की वापसी
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, अल्जारी और शमर जोसेफ की वापसी

Jun 17, 2026
01:48 pm

क्या है खबर?

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ आगामी 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी। टीम में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ की वापसी हुई है, जिन्होंने आखिरी बार जुलाई 2025 में टेस्ट क्रिकेट खेला था। रोस्टन चेज को टीम की कमान सौंपी गई है। पहला मुकाबला 25 जून से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

टीम

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

CWI ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी सबसे बेहतरीन टीम को चुना है। इसमें बल्लेबाज और गेंदबाजों का अच्छा मिश्रण रखा गया है। सीरीज में तेज गेंदबाजों का दबदबा रहने की उम्मीद है। टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम: रोस्टन चेज (कप्तान), जॉन कैंपबेल, तेजनारायण चंदरपॉल, जोशुआ डिसिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, शाई होप, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडन सील्स और जोमेल वारिकन।

वापसी

वेस्टइंडीज के लिए इन प्रमुख खिलाड़ियों की हुई वापसी

तेज गेंदबाज अल्जारी और शमर के साथ जोशुआ डिसिल्वा और आमिर जांगू को भी टीम में वापस बुलाया गया है। घरेलू क्रिकेट में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद यह फैसला लिया गया है। वेस्टइंडीज के कोच डेरेन सैमी श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हर टेस्ट सीरीज हमारे लिए एक टीम के रूप में विकसित होने और अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर है। हम अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।"

Advertisement

स्थिति

WTC 2025-27 में वेस्टइंडीज की स्थिति

वेस्टइंडीज वर्तमान में 9 टीमों वाली WTC 2025-27 तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। उसने अब तक खेले 8 टेस्ट मैचों में से 7 में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ रहा है। वेस्टइंडीज का अंक प्रतिशत 4.17 है। बता दें की इस सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 3 जुलाई से एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में ही खेला जाएगा। उससे पहले दोनों टीमों के बीच 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी।

Advertisement