LOADING...
टी-20 विश्व कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कोई मैच नहीं हारा है वेस्टइंडीज, जानिए प्रदर्शन
ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज ने खेले हैं कुल 7 टी-20 मैच (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कोई मैच नहीं हारा है वेस्टइंडीज, जानिए प्रदर्शन

Feb 28, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच सुपर-8 का मुकाबला 1 मार्च को ईडन गार्डन स्टेडियम में होना है। इस टीम को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी। बता दें कि भारत ने अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे को हराया था, जबकि वेस्टइंडीज को अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। इस बीच ईडन गार्डन स्टेडियम में दोनों टीमों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज ने खेले हैं 7 टी-20 मैच 

वेस्टइंडीज ने ईडन गार्डन स्टेडियम में अब तक 7 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 मैच उन्होंने जीते हैं और 4 में शिकस्त का सामना किया है। इस मैदान पर कैरेबियाई टीम का सर्वोच्च स्कोर 182 रन रहा है। इस समय खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 में भी वेस्टइंडीज की टीम कोलकाता के इस ऐतिहासिक मैदान पर 2 मैच खेले चुकी है और दोनों में मैच जीती है।

जानकारी

टी-20 विश्व कप में ईडन गार्डन में कोई मैच नहीं हारी है वेस्टइंडीज 

टी-20 विश्व कप इतिहास में ईडन गार्डन में वेस्टइंडीज ने सिर्फ 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। बता दें कि टी-20 विश्व कप 2016 के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराया था। ये मैच कोलकाता में ही हुआ था।

Advertisement

भारत 

भारत का कोलकाता में जोरदार रहा है प्रदर्शन 

ईडन गार्डन स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस मैदान पर भारत ने 8 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें से 7 में जीत दर्ज की है और एक में शिकस्त झेली है। भारत का यहां पर सर्वोच्च स्कोर 186 रन है। क्रिकइंफो के मुताबिक, टी-20 विश्व कप में भारत ने यहां पर अब तक एक मैच खेला है और उसमें जीत दर्ज की है।

Advertisement

भारत 

इन भारतीय खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

विराट कोहली ने यहां पर 46.33 की औसत से 4 पारियों में 139 रन बनाए थे। मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यहां पर 5 पारियों में 26.75 की औसत और 172.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 107 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में हर्षल पटेल ने यहां पर 18.71 की औसत के साथ 7 विकेट लिए थे। मौजूदा टीम में शामिल खिलाड़ियों में अक्षर पटेल ने 2 मैचों में 6.2 की औसत से 5 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज 

वेस्टइंडीज के इन खिलाड़ियों ने कोलकाता में किया है कमाल

निकोलस पूरन ने कोलकाता में 3 पारियों में 61.33 की औसत से 184 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने कोलकाता में 4 पारियों में 141.46 की स्ट्राइक रेट के साथ 116 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में रोमारियो शेफर्ड ने 18.28 की औसत के साथ 7 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया है। रोस्टन चेज ने यहां पर 10.33 की औसत से 6 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement