वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हरा दिया। इसके साथ उसने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.5 ओवर में 267/10 का स्कोर बनाया था। जवाब में केरेबियन टीम ने 3 विकेट खोकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए इस मुकाबले में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।
लेखा-जोखा
वेस्टइंडीज ने इस तरह दर्ज की जीत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान कीवी टीम को हेरनी निकोल्स (27) और विल यंग (49) की सलामी जोड़ी ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे, लेकिन टीम ने डेरिल मिचेल (65) के अर्धशतक से 267 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। वेस्टइंडीज से अल्जारी जोसेफ में सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने केसी कार्टी (95) और कप्तान शाई होप (87*) की पारी से 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
निराशा
कार्टी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले शतक से चूके
केरेबियन बल्लेबाज कार्टी ने 112 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 95 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का छठा और कीवी टीम के खिलाफ पहला अर्धशतक रहा। वह दुर्भाग्यशाली रही और महज 5 रन से अपने करियर का 5वां और कीवी टीम के खिलाफ पहला शतक पूरा करने से चूक गए। उन्होंने कप्तान होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रन की शतकीय साझेदारी करते हुए टीम की जीत की नींव रखी।
अर्धशतक
होप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक
केरेबियन कप्तान होप ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारी (87*) खेली। यह उनके वनडे करियर का 32वां और कीवी टीम के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। वह 92 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों से 87 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके वनडे करियर में 151 मैचों की 145 पारियों में 51.57 की औसत से 6,256 रन हो गए हैं। इसमें 32 अर्धशतक के अलावा 19 शतक भी शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 170 रन का है।
बल्लेबाजी
मिचेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक
कीवी टीम के लिए मध्यक्रम के बल्लेबाज मिचेल ने 73 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी पारी की बदौलत ही कीवी टीम मैच में प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने में सफल रही। यह उनके वनडे करियर का 13वां और केरेबियन टीम के खिलाफ दूसरा ही अर्धशतक रहा। उनके अब वनडे करियर में 60 मैचों में 58.61 की औसत से 2,755 रन हो गए हैं। इसमें 9 शतक भी शामिल है।
गेंदबाजी
अल्जारी ने की शानदार गेंदबाजी
वेस्टइंडीज के लिए तेज गेंबदाज अल्जारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने मिचेल (65), कप्तान मिचेल सैंटनर (21), नाथम स्मिथ (5) और मैथ्यू फिशर (1) को अपना शिकार बनाते हुए पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने कोर्ट के 8.5 ओवर में 41 रन खर्च करते हुए ये सफलताएं अर्जित की। उनके अब वनडे करियर में 82 मैचों में 133 विकेट हो गए हैं। यह उनका 5वां 4 विकेट हॉल था।